{"_id":"689d3ae73bb4ab8708061342","slug":"bihar-sir-tejashwi-yadav-targets-nda-mp-veena-devi-has-two-epic-numbers-voter-id-ljp-r-election-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar SIR: तेजस्वी यादव का एक और खुलासा, अब चिराग की पार्टी की सांसद के दो-दो वोटर आईडी दिखाकर NDA को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar SIR: तेजस्वी यादव का एक और खुलासा, अब चिराग की पार्टी की सांसद के दो-दो वोटर आईडी दिखाकर NDA को घेरा
Thu, 14 Aug 2025 06:54 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:54 AM IST
सार
बिहार में SIR पर सियासी घमासान जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नए खुलासे कर रहे हैं। अब उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद पर दो-दो वोटर आईडी कार्ड रखने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने चुनाव आयोग से सवाल भी पूछा कि सांसद को नोटिस भेजा जाएगा?
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने सांसद वीणा देवी के दो EPIC नंबर होने के सबूत दिखाए।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद से लगातार चुनाव आयोग और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर हमला बोल रहे हैं। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और भाजपा नेत्री के दो-दो EPIC नंबर होने के बाद अब उन्होंने चिराग पासवान की पार्टी की सांसद पर बड़ा खुलासा किया है। कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी से वैशाली की सांसद वीणा देवी के पास दो अलग अलग EPIC नंबर - 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟒𝟑 और EPIC नंबर- 𝐆𝐒𝐁𝟏𝟎𝟑𝟕𝟖𝟗𝟒 है। इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री की तरह ही सांसद वीणा देवी के पास दो EPIC नंबर
तेजस्वी यादव ने बताया कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की तरह ही इनके दो अलग अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है। इतना ही नहीं दो अलग-अलग EPIC नंबर कार्ड में इनकी दो अलग-अलग उम्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि वीणा देवी ने भी SIR में दो अलग अलग गणना फॉर्म भरे। मतदाता सूची पुनरीक्षण में इन्होंने दो अलग अलग फॉर्म पर दो अलग अलग साइन किए होंगे। इन दो अलग-अलग फॉर्म पर चुनाव आयोग ने साइन किए कि सांसद वीणा देवी ने ख़ुद हस्ताक्षर किया।
विज्ञापन
भाजपा नेत्री और उनके परिवार में दो EPIC के सबूत दिखाकर तेजस्वी बोले- वोट की डकैती कर रहा चुनाव आयोग
विज्ञापन
क्या चुनाव आयोग फैक्ट चेक कर इन्हें दो अलग-अलग नोटिस देगा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग अलग EPIC नंबर के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र,दो अलग-अलग उम्र के साथ इनके दो अलग अलग वोट कैसे बन गए? क्या यह चुनाव आयोग द्वारा 𝐁𝐉𝐏-𝐍𝐃𝐀 को जिताने के लिए की गई धांधली, फर्जीवाड़ा और मिलीभगत नहीं है? क्या यह भारतीय जनता पार्टी का “𝐓𝐑𝐎𝐋𝐋 आयोग” बन चुका है? क्या चुनाव आयोग इनका फैक्ट चेक कर इन्हें दो जगह से दो अलग-अलग नोटिस देगा?