फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Sensation due to finding a decapitated body in Bihta, two mobiles and drugs recovered

Bihar: बिहटा में सिरकटी लाश मिलने से सनसनी, दो मोबाइल और नशीला पदार्थ बरामद; मृतक की शिनाख्त नहीं

Wed, 25 Jun 2025 05:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Jun 2025 05:49 PM IST
सार

Bihar: पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की जेब से दो मोबाइल फोन और एक संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। युवक काले रंग की पैंट और शर्ट पहने हुए था।

विज्ञापन
Bihar: Sensation due to finding a decapitated body in Bihta, two mobiles and drugs recovered
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर बधार स्थित एक निर्माणाधीन चारदीवारी के पास बुधवार को एक अज्ञात युवक का सिरकटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत काफी सड़ी-गली थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या कई दिन पहले की गई है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर बिहटा थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की जेब से दो मोबाइल फोन और एक संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है। युवक काले रंग की पैंट और शर्ट पहने हुए था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार में मनाया गया ‘संविधान हत्या दिवस’, उपमुख्यमंत्रियों ने कहा- आपातकाल लोकतंत्र का काला दिन

थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि शव पूरी तरह सड़-गल चुका है और शरीर से गर्दन पूरी तरह अलग है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आसपास के सभी थानों को शव की पहचान के लिए सूचना भेज दी है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की किसी विवाद में हत्या कर शव को बाजार के समीप ठिकाने लगा दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed