{"_id":"6a3743add3f3aedf8501db1d","slug":"bihar-schools-to-include-yoga-in-curriculum-from-next-year-announces-cm-samrat-choudhary-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yoga Day: सीएम सम्राट ने किया अभ्यास, कहा- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा इसका पाठ्यक्रम; योग दिवस पर किया बड़ा एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yoga Day: सीएम सम्राट ने किया अभ्यास, कहा- स्कूलों में पढ़ाया जाएगा इसका पाठ्यक्रम; योग दिवस पर किया बड़ा एलान
Sun, 21 Jun 2026 07:21 AM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sun, 21 Jun 2026 07:21 AM IST
सार
Yoga Day 2026: पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने योग को स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अगले वर्ष से योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने की दिशा में पहल का ऐलान किया।
विज्ञापन
बिहार में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में बिहार सरकार ने योग को लेकर बड़ा संकेत दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से स्कूलों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने का आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले वर्ष से योग को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की दिशा में कदम उठाएगी। इसके बाद सम्राट चौधरी ने भी योग किया।
क्या बोले सीएम सम्राट
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है। यह स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बिहार सरकार अगले वर्ष से राज्य के स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि बिना किसी खर्च के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए योग सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त और ऊर्जावान जीवन जी सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज दुनिया के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। योग ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर नई प्रतिष्ठा दिलाई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी दिनचर्या में नियमित योग को शामिल करें। प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकालने से जीवन स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु बन सकता है। आगे सीएम ने कहा कि बिहार सरकार खेल, स्वास्थ्य और युवा कल्याण को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने सभी बिहारवासियों और देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं निरोग जीवन की कामना की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक जारी, नीतीश कुमार की ताजपोशी होगी; निशांत भी आ रहे
स्कूलों में प्रतिदिन आधे घंटे का योग सत्र होना चाहिए
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा, "मैं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि बिहार के सभी स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया जाए। प्रतिदिन आधे घंटे का योग सत्र होना चाहिए, जिसमें योग, ध्यान और योग निद्रा को शामिल किया जाए। हालांकि इसे अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा, बल्कि वैकल्पिक रखा जाएगा, ताकि छात्र अपनी इच्छा से इसमें भाग ले सकें या न लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विशेष आभार, क्योंकि उनके प्रयासों के कारण संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी। आज योग पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है और इससे लोगों को आध्यात्मिक रूप से भी काफी लाभ मिल रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन