{"_id":"694fee34ca911dcccb043b18","slug":"bihar-sanjay-sarawgi-met-with-jp-nadda-and-amit-shah-during-his-visit-to-delhi-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली दिल्ली यात्रा पर संजय सरावगी, जेपी नड्डा और अमित शाह से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली दिल्ली यात्रा पर संजय सरावगी, जेपी नड्डा और अमित शाह से की मुलाकात
Sat, 27 Dec 2025 08:03 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 27 Dec 2025 08:03 PM IST
सार
Bihar: बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहली बार दिल्ली पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिथिला पेंटिंग भेंट की और आशीर्वाद लिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर संगठन और विकास मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
संजय सरावगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार भाजपा की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहली बार राजधानी दिल्ली पहुंचे। यहां इन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान उन्हें मिथिला पेंटिंग सौंपकर बिहार की सौगात दी। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी के कुशल संगठनकर्ता, लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और बिहार में संगठन के विस्तार और सशक्त बनाने के अभियान को सफल बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। दिल्ली दौरे के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान बिहार के विकास सहित संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई।
पढे़ं: बढ़ती भीड़ को देखते हुए 2030 तक बड़े शहरों में रेल संचालन क्षमता होगी दोगुनी, प्रदेश के ये स्टेशन शामिल
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बिहार के सम्यक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और संगठनात्मक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा है कि इन वरिष्ठ लोगों से प्राप्त मार्गदर्शन मेरे कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होगा। दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भाजपा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से भी शिष्टाचार मुलाकात की और उनसे संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस क्रम में उनका कई विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस क्रम में दोनों के बीच काफी देर तक बिहार के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन