फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Sabour Agricultural University got A grade from NAAC, Vijay Sinha on level of education and agriculture

Bihar: सबौर कृषि विश्वविद्यालय को NAAC से मिला 'A' ग्रेड, शिक्षा और कृषि के स्तर पर डिप्टी CM विजय क्या बोले?

Sat, 07 Jun 2025 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 07 Jun 2025 09:19 PM IST
सार

Patna News: विजय सिन्हा ने कहा कि सबौर कृषि विश्वविद्यालय को मिला यह सम्मान साबित करता है कि बिहार अब शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय मानचित्र पर सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुका है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल शैक्षणिक नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भी एक मील का पत्थर है।

विज्ञापन
Bihar: Sabour Agricultural University got A grade from NAAC, Vijay Sinha on level of education and agriculture
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की उच्च शिक्षा और कृषि क्षेत्र को नई पहचान दिलाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा ‘A’ ग्रेड प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि पर राज्य के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इसे गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि यह सिर्फ विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे बिहार के लिए सम्मान और गर्व की बात है।

विज्ञापन

 
‘बिहार अब राष्ट्रीय मंच पर अग्रणी राज्यों की कतार में’
विजय सिन्हा ने कहा कि सबौर कृषि विश्वविद्यालय को मिला यह सम्मान साबित करता है कि बिहार अब शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय मानचित्र पर सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुका है। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल शैक्षणिक नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भी एक मील का पत्थर है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की संकल्पशक्ति, शिक्षकों और वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, छात्रों की लगन तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े किसानों के सहयोग का परिणाम है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में जो अकादमिक और शोध आधारित वातावरण तैयार किया गया है, उसने बिहार को एक नई दिशा में अग्रसर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: डिप्टी मेयर के खिलाफ मशाल जुलूस से पहले तनाव, पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज; जानें
 
तीन दिवसीय मूल्यांकन और सशक्त प्रदर्शन
NAAC की पीयर टीम ने 28 मई से 30 मई तक विश्वविद्यालय का गहन निरीक्षण किया। टीम ने शिक्षण, प्रशासन, शोध, आधारभूत संरचना और प्रसार कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया। 15 वर्षों की अल्पावधि में 3.08 CGPA प्राप्त कर विश्वविद्यालय ने देश के अग्रणी कृषि विश्वविद्यालयों में अपना स्थान पक्का किया है। यह न केवल विश्वविद्यालय की क्षमता को दर्शाता है, बल्कि उसकी प्रशासनिक पारदर्शिता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को भी उजागर करता है।
 
‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सटीक झलक’
सिन्हा ने इस अवसर पर विशेष रूप से उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय की यह सफलता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की भावना के अनुरूप है। विश्वविद्यालय ने अपने पाठ्यक्रम को बहुविषयक, कौशल-आधारित, और नवाचारोन्मुख बनाया है। परिणाम आधारित शिक्षा, उद्योग-अकादमिक साझेदारी और अनुभवात्मक अधिगम पर जोर दिया गया है। छात्रों को वैकल्पिक विषयों के चयन, अनुसंधान में आरंभिक भागीदारी और क्रेडिट ट्रांसफर की सुविधा मिलती है।

 
‘सशक्त फीडबैक प्रणाली और नीति निर्माण में भागीदारी’
सिन्हा ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय की एक बड़ी विशेषता इसकी मजबूत फीडबैक व्यवस्था है। छात्रों, पूर्व छात्रों, शिक्षकों और नियोजकों सहित सभी हितधारकों से प्राप्त फीडबैक को शिक्षण सुधार और नीतिगत निर्णयों में सक्रिय रूप से शामिल किया जाता है। यह प्रक्रिया विश्वविद्यालय को समय के साथ बदलने और नई जरूरतों के अनुसार ढलने में सक्षम बनाती है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: पश्चिमी गंडक नहर प्रणाली के पुनरुद्धार से लाखों हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, इन जिलों को मिलेगा लाभ
 
उपमुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि अब जरूरत है इस मानदंड को और ऊंचाई तक पहुंचाने की। उन्होंने आह्वान किया कि विश्वविद्यालय न केवल राज्य बल्कि देश के लिए ज्ञान, विज्ञान और कृषि नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाए। सिन्हा ने कहा कि आइए हम सब मिलकर इस गौरव को स्थायी सफलता में बदलें और बिहार को ज्ञान, विज्ञान और कृषि नवाचार का नेतृत्वकर्ता बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed