{"_id":"6a49f28d17ae4e91450c69ab","slug":"bihar-road-accident-three-dead-several-critically-injured-as-passenger-laden-scorpio-rams-into-trailer-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: यात्रियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, तीन की मौके पर मौत; कई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: यात्रियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई, तीन की मौके पर मौत; कई गंभीर घायल
Sun, 05 Jul 2026 11:28 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:28 AM IST
सार
भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र में आरा-बक्सर फोरलेन पर यात्रियों से भरी स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यात्रियों से भरी स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह आरा-बक्सर फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अमराई नवादा स्थित राही होटल के समीप यात्रियों से भरी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर बिहिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं, घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में X-Ray तक नहीं, जिले के सरकारी अस्पताल में ICU नहीं; रेफर कैसे रुकेगा फिर?
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए आरा-बक्सर फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन सामान्य कराया।