Bihar : राजद नेता तेजस्वी यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया लोकतंत्र की जीत, सड़क से सदन तक लड़ेंगे लड़ाई
Bihar : सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह मतदाता सूची से हटाए गए लगभग 65 लाख लोगों की सूची को सार्वजनिक करे। इस पर तेजस्वी यादव ने इस फैसले को लोकतंत्र की जीत बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह बिहार के मतदाता सूची से हटाए गए लगभग 65 लाख लोगों की सूची और इसके कारण को जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर सार्वजनिक करे। सर्वोच्च न्यायालय ने आगे कहा है कि सभी पंचायत भवनों और प्रखंड विकास एवं पंचायत कार्यालयों में बूथवार 65 लाख लोगों की सूची भी प्रदर्शित की जाए ताकि लोगों की सूची तक पहुंच हो। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोकतंत्र की जीत बताया।
इस खबर को भी पढ़ें-Bihar : हाईकोर्ट ने राजद के पूर्व विधायक को किया रिहा, राजबल्लभ यादव पर नाबालिग ने लगाए थे गंभीर आरोप
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सभी विपक्षी दलों ने संसद से लेकर विधानसभा तक, सड़कों पर या किसी भी मंच पर इस लड़ाई को लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज की सुप्रीम कोर्ट की बहस और उसके बाद आए अंतरिम फैसले के बाद यह स्पष्ट है कि लोकतंत्र की जीत हुई है। एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में हमारी जो मांगें थीं, उन्हें आज सुप्रीम कोर्ट ने लागू कर दिया है, और उन मांगों को अपनी मंजूरी दे दी है।
इस खबर को भी पढ़ें-Bihar SIR: तेजस्वी यादव का एक और खुलासा, अब चिराग की पार्टी की सांसद के दो-दो वोटर आईडी दिखाकर NDA को घेरा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हम शुरू से ही एसआईआर का विरोध नहीं कर रहे थे, बल्कि उस प्रक्रिया और उस जानकारी का विरोध कर रहे थे, जिसे चुनाव आयोग छिपाने की कोशिश कर रहा था। यही हमारे विरोध का आधार था। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है कि आधार कार्ड को मान्यता दी जाएगी। इसके अलावा, जिन 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उनकी सूची बूथ स्तर पर प्रदर्शित की जाएगी। तेजस्वी यादव ने नाम हटाये जाने के कारण भी बताने के लिए कहा है। साथ ही लोगों को इस बारे में जानकारी देने के लिए विज्ञापन भी जारी किए जाएँगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.