{"_id":"61f48ecad4515f5f7128f020","slug":"bihar-reports-1654-fresh-covid-19-cases-six-more-deaths-on-firday-28-jan-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : कोरोना संक्रमण के 1654 नए मामले दर्ज किए गए, छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : कोरोना संक्रमण के 1654 नए मामले दर्ज किए गए, छह लोगों की मौत
Sat, 29 Jan 2022 06:18 AM IST
योगेश साहू
पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:18 AM IST
सार
विभाग ने कहा कि राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना की वजह से जो छह मौतें हुई हैं, वह पटना, भोजपुर, किशनगंज, पूर्णिया, सीतामढ़ी और वैशाली में दर्ज की गई हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में 1.52 लाख नमूनों की जांच की गई है, इनको मिलाकर यहां अब तक कुल 6.52 नमूनों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,654 नए मामले दर्ज किए गए। यह संख्या एक दिन पहले दर्ज किए गए नए मामलों की संख्या से 620 अधिक है। जबकि इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विभाग ने बुलेटिन में जानकारी दी है कि राज्य में अभी कुल सक्रिय मामले 8,993 हैं। जबकि राज्य में कोरोना की वजह से हुई मौतों की कुल संख्या 12,211 हो गई है। विभाग ने बताया कि अब राज्य में केस लोड बढ़कर 8,20,512 हो गया है।
विज्ञापन
इस दौरान 7,99,308 लोग ठीक भी हुए हैं, इनमें 2,976 लोग बीते 24 घंटे में महमारी को मात देने में सफल हुए हैं। विभाग ने कहा कि अकेले राजधानी पटना में 221 नए मामले दर्ज हुए हैं, इसमें एक दिन पहले यानि गुरुवार को दर्ज हुए मामलों से 87 मामले अधिक हैं। पटना में अभी सक्रिय मामलों की संख्या 931 है।
विज्ञापन
विभाग ने कहा कि राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना की वजह से जो छह मौतें हुई हैं, वह पटना, भोजपुर, किशनगंज, पूर्णिया, सीतामढ़ी और वैशाली में दर्ज की गई हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में 1.52 लाख नमूनों की जांच की गई है, इनको मिलाकर यहां अब तक कुल 6.52 नमूनों की जांच हो चुकी है।
घट-बढ़ रहे मामले
बिहार में बीते बुधवार को कोरोना के 2,362 नए मामले दर्ज किए गए थे। यह मामले बीते रोज की तुलना में 500 अधिक थे। जबकि गुरुवार को राज्य में 1,034 नए मामले दर्ज किए गए थे। इसी तरह बीती 23 जनवरी को यहां तीन हजार से अधिक मामले दर्ज हुए थे। आंकड़ों के अनुसार, यहां असमान क्रम में नए मामले सामने आ रहे हैं।