फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Reorganization of Upper Caste and Scheduled Tribe Commissions BJP-JDU leaders important responsibility

Bihar: बिहार में उच्च जाति और अनुसूचित जनजाति आयोगों का पुनर्गठन, भाजपा व जदयू नेताओं को अहम जिम्मेदारी

Fri, 30 May 2025 02:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 30 May 2025 02:24 PM IST
सार

Patna News: बिहार सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी कर उच्च जातियों और अनुसूचित जनजाति के कल्याण से जुड़े दो अहम आयोगों का पुनर्गठन कर दिया है। भाजपा और जदयू नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Bihar: Reorganization of Upper Caste and Scheduled Tribe Commissions BJP-JDU leaders important responsibility
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए उच्च जातियों और अनुसूचित जनजाति के कल्याण से जुड़े दो अहम आयोगों का पुनर्गठन कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह को उच्च जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

 
इस आयोग में जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि दयानंद राय, जय कृष्ण झा और राजकुमार सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की बात करते हुए किसे बता दिया 'लुटेरा'? सावधान रहने की भी अपील की
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उसी अधिसूचना के तहत राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। आयोग का अध्यक्ष पश्चिम चंपारण के शैलेंद्र कुमार को बनाया गया है। उनके साथ सुरेंद्र उरांव को उपाध्यक्ष और प्रेमशिला गुप्ता, तल्लू बासकी तथा राजू कुमार को सदस्य नियुक्त किया गया है। इनका कार्यकाल भी तीन वर्षों के लिए रहेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar: सड़क हादसे में युवक की मौत; दो दोस्त घायल, बहन के तिलक में जा रहे थे शामिल होने

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed