{"_id":"67fe43bbabb552408c0fc170","slug":"bihar-politics-nitish-kumar-will-be-face-of-nda-in-bihar-elections-jdu-made-it-clear-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: नीतीश ही होंगे बिहार चुनाव में NDA का चेहरा! JDU ने किया साफ, जानें क्या हैं मायने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: नीतीश ही होंगे बिहार चुनाव में NDA का चेहरा! JDU ने किया साफ, जानें क्या हैं मायने
Tue, 15 Apr 2025 05:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 15 Apr 2025 05:02 PM IST
सार
Bihar Politics News: जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सैनी के बयान को ज्यादा तवज्जो न देते हुए कहा, बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर एनडीए में कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जदयू ने मंगलवार को साफ कर दिया कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (NDA) की तरफ से मुख्यमंत्री पद का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। यह बयान उस समय आया, जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक दिन पहले कह दिया था कि बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी चुनाव में जीत दिलाएंगे।
विज्ञापन
VIDEO | JD(U) spokesperson Rajeev Ranjan Prasad (@RajivRanjanJDU) on Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini's comments on Bihar polls says, "The Bihar assembly elections will be held under the leadership of CM Nitish Kumar, and he will be the face of the National Democratic… pic.twitter.com/9jBrdLcDBg
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2025विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्ष ने सैनी के इस बयान को लेकर बीजेपी पर हमला बोल दिया और कहा कि बीजेपी अपने सहयोगियों की अनदेखी कर रही है। वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सैनी के बयान को ज्यादा तवज्जो न देते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर एनडीए में कोई विवाद नहीं है। सैनी ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि बीजेपी की जीत का सिलसिला जारी रहेगा और बिहार में यह जीत सम्राट चौधरी की अगुवाई में मिलेगी।
यह भी पढ़ें: राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने क्या कहा, किस सवाल को टाल दिया?
प्रसाद ने साफ कहा, "बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और वहीं एनडीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। चुनाव के बाद जो सरकार बनेगी, उसमें नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे और 2030 तक का पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहले इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं। साथ ही विपक्षी INDIA गठबंधन पर तंज कसते हुए बोले कि जैसे बाकी राज्यों में यह गठबंधन बिखर गया है, वैसे ही बिहार में भी इसका हाल बुरा होगा।
यह भी पढ़ें: जेपी से उबरी कांग्रेस, लालू यादव से नहीं पार पा सकी; बिहार विधानसभा में 196 से चार पर आई
राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि भले ही आरजेडी ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया हो, लेकिन कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने हाल में कहा था कि विपक्षी गठबंधन बिहार में अपने नेता का नाम चुनाव के बाद तय करेगा।
तेजस्वी को खाली हाथ लौटना पड़ा
उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मिलने गए थे, तो उन्हें वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा। प्रसाद ने भरोसा जताया कि आने वाले चुनाव में एनडीए को बिहार में अब तक की सबसे बड़ी जीत मिलेगी।