फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Police: Ramakrishna Nagar police station chief dies in Patna, heart attack died on reaching the hospital

Bihar Police: पटना में रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष की मौत, अचानक सीने में दर्द हुआ, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

Sun, 07 Dec 2025 11:40 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2025 11:40 AM IST
सार

Patna Police: इंस्पेक्टर संजीव कुमार की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  वह अपने पीछे दो नाबालिग बच्चों को छोड़ गए। 

विज्ञापन
Bihar Police: Ramakrishna Nagar police station chief dies in Patna, heart attack died on reaching the hospital
इंस्पेक्टर संजीव कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना के रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी संजीव कुमार की शनिवार देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में मातमी सन्नाटा छा गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पटना पुलिस लाइन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मुजफ्फरपुर भेज दिया जाएगा। रामकृष्ण नगर के एडिशनल थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार देर रात संजीव कुमार को अचानक सीने में दर्द हुआ। सूचना मिलते ही उन्हें आननफानन में पटना के एक निजी बड़े नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना देर रात उनके परिजनों को दे दी गई।

विज्ञापन


दो नाबालिग बच्चों को छोड़ गए संजीव
बताया जा रहा है कि संजीव कुमार 2009 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे और वर्तमान में पटना के रामकृष्ण नगर थाना में थाना प्रभारी के रूप में तैनात थे। शनिवार देर रात वे खाना खाने के बाद गश्ती गाड़ियों को निकलने का निर्देश देकर कार्यालय कक्ष में बैठे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी अपने अधीनस्थ पदाधिकारी को दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एडिशनल थाना प्रभारी के अनुसार, संजीव कुमार अपने पीछे दो नाबालिग बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों का कहना है कि संजीव कुमार को ब्लड प्रेशर की समस्या थी। 
विज्ञापन

Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में लगातार बढ़ रही है ठंड, पारा गिरकर आठ डिग्री पहुंचा; जानिए मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर बोले- ठंड में सावधान रहें
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को पहले से हृदय से जुड़ी कोई भी समस्या रही है उन्हें सर्दी के मौसम में सावधान रहना चाहिए। ठंड बढ़ने के साथ शरीर की रक्त नलियां सिकुड़ने लगती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। ठंड के दिनों में हार्ट अटैक के मामलों में 30% तक बढ़ोतरी देखी जाती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed