फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: PM Modi was abused congress party voter adhikar yatra BJP party filed FIR Rahul Gandhi darbhanga bihar

Bihar Election :  राहुल गांधी के मंच से पीएम मोदी के लिए अपशब्द, भाजपा नेता ने कराया मामला दर्ज

Thu, 28 Aug 2025 01:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 28 Aug 2025 01:14 PM IST
सार

Bihar :  वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से पीएम मोदी को अपशब्द कहा गया, जिसके बाद भाजपा नेता ने राहुल गाँधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मामले पर भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि पूरे देश का अपमान है।

विज्ञापन
Bihar: PM Modi was abused congress party voter adhikar yatra BJP party filed FIR Rahul Gandhi darbhanga bihar
राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा

विस्तार

 पटना के गांधी मैदान थाना में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। यह प्राथमिकी भाजपा नेता कृष्ण सिंह कल्लू ने की है। दरअसल राहुल गाँधी के मंच पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का बार-बार प्रयोग किया गया। मामला दरभंगा जिले का है, जहां सिमरी बिठौली में राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से की गई है। इसके बाद भाजपा नेता ने पटना में राहुल गाँधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : एनडीए में कोटा तय, सीटों पर बात बाकी; बिहार चुनाव में सीटों का बड़ा हिस्सा भाजपा बांटेंगी
विज्ञापन


भाजपा नेता कृष्ण सिंह कल्लू ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि राहुल गांधी लगातार देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने पटना के गांधी मैदान थाना में राहुल गांधी के खिलाफ लिखित शिकायत की है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से राहुल गांधी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। दरअसल 
विज्ञापन
विज्ञापन

 राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची थी, जहां उन्होंने जारंग हाई स्कूल मैदान में बड़ी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग को तुम-ताम की भाषा में दोनों पर जमकर बोला। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि “नरेंद्र मोदी वोट चुराकर चुनाव जीतता है और चुनाव आयोग इसमें उनकी मदद करता है।” तुम-ताम के इस भाषा की अब खूब आलोचना की जा रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, पुलिस ने जारी किया अलर्ट; लोगों से भी की अपील

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से किये गये अपशब्द प्रयोग का भाजपा नेताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह न केवल प्रधानमंत्री का, बल्कि पूरे देश का अपमान है। राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने जिस तरह से टिप्पणियां की हैं, वह बेहद शर्मनाक और असंवैधानिक हैं। इसलिए इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं इस मामले पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता के द्वारा कहे गये इस अपशब्द को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।  


जानिए क्या है मामला 
दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान अतरबेल चौक के पास जाले विधानसभा से चुनाव की तैयारी कर रहे यूथ कॉंग्रेस के नेता मो नौशाद के द्वारा राहुल गांधी तेजस्वी यादव के स्वागत की तैयारी बड़े पैमाने पर की गई थी। राहुल गांधी के आगमन को लेकर नौशाद के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली गलौज की है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा नेताओ ने आपत्ति जाहिर की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद मो नौशाद ने कहा कि मुझे भी जानकारी मिली है मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। हैं करीब 20 वर्षो से राजनीति कर रहा हूँ। प्रधानमंत्री हमारे भी प्रधानमंत्री है जिसने भी इस तरह का काम किया है उसकी मैं निंदा करता हूँ। नौशाद ने गाली देने वाले को मानसिक रोगी बताया है। उनका कहना है कि जिस लड़के ने प्रधानमंत्री को गाली दिया उसी वक्त मंच के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। 
यह खबर भी पढ़ें-http://Bihar Election : राहुल गांधी की यात्रा को लेकर राजद-कांग्रेस में रार, FIR दर्ज; किस बात पर इतना बढ़ा विवाद?

जानिए मो नौशाद किस कारण रहे हैं चर्चित 
मो नौशाद युथ कॉंग्रेस से जुड़े हैं। आगामी विधानसभा के चुनाव में जाले विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे है। मो नौशाद का वोटर अधिकार यात्रा से पहले  2020 में जाले से कॉंग्रेस के उम्मीदवार रहे डॉ मसकूर अहमद रहमानी के साथ पोस्टर लगाने को लेकर मारपीट हुई थी। वोट अधिकार यात्रा के दौरान मंच से अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी करते हुए बीच मे ही नरेंद्र मोदी चोर है, के साथ गाली गलौज किया जाने लगा। इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद भाजपा नेता काफी आक्रोशित हैं। प्रधानमंत्री को गाली देने के मामले भाजपा के जिला महामंत्री  सुजीत मल्लिक ने कहा कि समय समय इनलोगों का चाल चलन और चरित्र सामने आ ही जाता है। विपक्ष को प्रधानमंत्री मोदी के विकास से नफरत है। जिस कारण ये लोगो इस तरह के मानसिकता वाले को अपने पार्टी में जगह देते है।

मो नौशाद ने सफाई देते हए मांगी माफ़ी 
इस पूरे मामले पर मो नौशाद ने सफाई देते हए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के साथ साथ हमारे भी प्रधानमंत्री है। जिसने भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है मैं इसकी निंदा करता हूँ। उन्होंने कहा है राहुल गांधी के आने के बाद काफिला के साथ वह भी निकल गए थे। उनके जाने के बाद किसी ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed