फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Petrol pump employee shot dead in broad daylight in Kaimur

Bihar: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से गिरफ्तार; कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Tue, 20 May 2025 01:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 May 2025 01:42 PM IST
सार

Bihar: घटना की पुष्टि करते हुए भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि बद्री भवानी पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Petrol pump employee shot dead in broad daylight in Kaimur
पेट्रोल पंप पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के भभुआ शहर स्थित बद्री भवानी पेट्रोल पंप पर सोमवार को दिनदहाड़े एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान भभुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 निवासी मुन्नू धोबी के 45 वर्षीय पुत्र मनोज धोबी के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य ने उठाए सवाल
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने बताया कि मृतक मनोज धोबी लंबे समय से बद्री भवानी पेट्रोल पंप पर बतौर कर्मचारी कार्यरत थे। वे रोज की तरह सोमवार को भी ड्यूटी पर पहुंचे थे, तभी एक अपराधी ने उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि मनोज एक बेहद गरीब परिवार से थे और उनके परिवार की जीविका इसी नौकरी पर निर्भर थी।

विज्ञापन


पढ़ें: सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रुपया खत्म होते ही लौट रहा था घर; पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


जिप सदस्य ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता एवं सरकारी मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने भभुआ शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर में लूट, हत्या जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करनी चाहिए। मैं मांग करता हूं कि इस मामले को एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

पुलिस कर रही है जांच
घटना की पुष्टि करते हुए भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि बद्री भवानी पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हम हर संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में आक्रोश
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि भभुआ शहर में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन शहर में गश्त बढ़ाए और संदिग्ध तत्वों पर नजर रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed