फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Patna-Purnia Expressway to be built at cost of 18 thousand crores land acquisition notification issued

Bihar: 18 हजार करोड़ की लागत से बनेगा पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, छह जिलों के लिए भूमि अधिग्रहण अधिसूचना जारी

Tue, 18 Mar 2025 08:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Mar 2025 08:34 PM IST
सार

Patna-Purnia Expressway: पथ निर्माण मंत्री माननीय नितिन नवीन ने कहा कि अधिसूचना जारी होना इस परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
Bihar: Patna-Purnia Expressway to be built at cost of 18 thousand crores land acquisition notification issued
अधिकारियों से जानकारी साझा करते मंत्री नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की सड़क अवसंरचना को नई दिशा देने वाली पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे परियोजना अब जमीन पर उतरने की ओर अग्रसर हो चुकी है। मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से इस परियोजना के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही छह जिलों के 29 प्रखंडों के 250 से अधिक गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।

विज्ञापन

 
इस अवसर पर राज्य के पथ निर्माण मंत्री माननीय नितिन नवीन ने कहा कि अधिसूचना जारी होना इस परियोजना की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री नितिन नवीन ने आगे कहा कि यह एक्सप्रेसवे न केवल बिहार के सड़क नेटवर्क को मजबूती देगा, बल्कि सीमांचल क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति प्रदान करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Land For Jobs Case:चार घंटे तक ईडी ने लालू परिवार से पूछे सवाल, मीसा बोलीं- बिहार चुनाव के कारण यह हो रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे बिहार की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में से एक है। इसकी कुल लंबाई 281.95 किलोमीटर होगी। यह एक्सप्रेसवे एनएच-22 के मीरनगर (वैशाली) से प्रारंभ होकर समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा और मधेपुरा से गुजरते हुए एनएच-27 (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) के चंद भट्ठी (पूर्णिया) तक जाएगा। विशेष बात यह है कि इसका निर्माण हरित क्षेत्र मार्गरेखन (ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट) के आधार पर किया जाएगा, जिससे पर्यावरणीय संतुलन बना रहेगा और पारिस्थितिकी को कम से कम क्षति पहुंचेगी।
 
इस परियोजना के तहत वैशाली जिले के छह, समस्तीपुर के आठ, दरभंगा के दो, सहरसा के पांच, मधेपुरा के दो और पूर्णिया के छह प्रखंडों में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। इन इलाकों में एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है और अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।
 
निर्माण कार्य के दौरान एक्सप्रेसवे में 21 वृहद पुल, 140 लघु पुल, 11 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी), 21 इंटरचेंज और 322 बीयूपी/एलबीयूपी (ब्रिज अंडर पास/एलिवेटेड ब्रिज अंडर पास) का निर्माण किया जाएगा। यह पूरा एक्सप्रेसवे छह लेन का होगा और इसकी अनुमानित लागत ₹18,042.14 करोड़ आंकी गई है।


यह भी पढ़ें-  Bihar:तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
 
फिलहाल पटना से पूर्णिया की यात्रा में दो प्रमुख मार्गों का उपयोग होता है- पहला मार्ग मुजफ्फरपुर के जरिए NH-22 और NH-27, जिससे यात्रा में करीब 8 घंटे 30 मिनट लगते हैं। दूसरा मार्ग NH-31 और NH-231 के जरिए कोरहा (कटिहार) होकर जाता है, जिसमें भी करीब सात घंटे का समय लगता है। लेकिन इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद पटना से पूर्णिया की दूरी मात्र तीन घंटे में तय की जा सकेगी, जिससे यात्रियों को समय की बचत के साथ-साथ सफर में सुविधा भी होगी।
 
सरकार की योजना इस एक्सप्रेसवे को और अधिक प्रभावी बनाने की है। राज्य सरकार के आग्रह पर एनएचएआई द्वारा समस्तीपुर, सहरसा और मधेपुरा जिला मुख्यालयों को भी इस परियोजना से जोड़ने के लिए अलग से संपर्क मार्ग (स्पर) विकसित किए जाएंगे। इससे न केवल इन जिलों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि स्थानीय लोगों को भी सीधे लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed