{"_id":"68347b7250ab5578180a3bc7","slug":"bihar-opportunity-to-buy-wheat-till-june-15-payment-will-made-in-48-hours-farmers-will-get-rs-2425-per-quintal-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 15 जून तक गेहूं की खरीद का मौका, 48 घंटे में मिलेगा भुगतान; किसानों को मिलेगा 2425 रुपये प्रति कुंतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 15 जून तक गेहूं की खरीद का मौका, 48 घंटे में मिलेगा भुगतान; किसानों को मिलेगा 2425 रुपये प्रति कुंतल
Mon, 26 May 2025 08:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 26 May 2025 08:02 PM IST
सार
Bihar News: राज्य सरकार प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) और प्रखंड स्तर के व्यापार मंडलों के माध्यम से गेहूं की खरीद रही है। इसके अलावा, भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा भी कुछ स्थानों पर खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
गेहूं खरीद का मौका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार ने राज्य के किसानों को राहत देते हुए गेहूं की सरकारी खरीद की समयसीमा 15 जून 2025 तक तय की है। इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,425 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार ने एक अप्रैल 2025 से गेहूं की खरीद प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है, जो रबी विपणन मौसम 2025-26 के तहत संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Tej Pratap Yadav : कभी महादेव तो कभी कृष्ण भक्त तेज प्रताप यादव, विवाहेतर 'लीला' से पहले भी चर्चा में रहते हैं
विज्ञापन
तेजी से मिल रहा भुगतान
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसानों को गेहूं बेचने के 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जा रहा है। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है, बल्कि वे बिचौलियों के जाल में फंसने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन
कहां और कैसे करें गेहूं की बिक्री
राज्य सरकार प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (PACS) और प्रखंड स्तर के व्यापार मंडलों के माध्यम से गेहूं की खरीद रही है। इसके अलावा, भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा भी कुछ स्थानों पर खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसानों को अपने नजदीकी केंद्र पर ही सुविधा मिल रही है, जिससे परिवहन खर्च भी कम हो रहा है।
ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
गेहूं की बिक्री के लिए किसानों को पहले कृषि विभाग के पोर्टल www.dbtagriculture.bihar.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद सहकारिता विभाग के पोर्टल https://esahkari.bihar.gov.in पर आवेदन जमा कर वे अधिप्राप्ति प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है।
यह भी पढ़ें- Bihar: पॉक्सो मामले का आरोपी बहाना बना पुलिस हिरासत से हुआ फुर्र, वरीय अधिकारी सख्त; दोषियों पर होगी कार्रवाई
‘किसानों को मिले फसल का पूरा मूल्य’
राज्य सरकार का उद्देश्य है कि किसान अपनी मेहनत की उपज का पूरा मूल्य प्राप्त करें और उन्हें किसी भी प्रकार की दलाली या अनावश्यक कमीशन से मुक्ति मिले। सरकारी खरीद के तहत किसान अब आत्मनिर्भर हो रहे हैं और MSP की गारंटी से उन्हें वित्तीय सुरक्षा भी मिल रही है।