फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : RJD Party Chief Lalu Yadav son Tej pratap yadav girlfriend controversy statement

Tej Pratap Yadav : कभी महादेव तो कभी कृष्ण भक्त तेज प्रताप यादव, विवाहेतर 'लीला' से पहले भी चर्चा में रहते हैं

Mon, 26 May 2025 07:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 26 May 2025 07:10 PM IST
सार

Bihar News : तेज प्रताप यादव चुप हैं। रहते नहीं है चुप। कभी महादेव तो कभी कृष्ण भक्त के रूप में नजर आने वाले तेज प्रताप यादव अपनी गर्लफ्रेंड और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की ओर से निलंबन आदेश पर कुछ नहीं बोल रहे। कब-कैसे चर्चा में रहते हैं तेज प्रताप?

विज्ञापन
Bihar News : RJD Party Chief Lalu Yadav son Tej pratap yadav girlfriend controversy statement
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तेज प्रताप यादव अभी राजनीतिक हलचल के मुख्य किरदार बने हुए हैं। हालांकि यह समय-समय पर चर्चा में छाए रहते हैं। आईये जानते हैं कि तेज प्रताप यादव की चर्चा कब कब सुर्खियों में रहीं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: लालू यादव के भतीजे ने किया बड़ा खुलासा, कहा- हनी ट्रैप का शिकार हुए तेज प्रताप, इन लोगों ने रची साजिश
विज्ञापन


शिव के रूप में हुए थे चर्चित 
बात 2019 के सावन महीने की है, जब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वाथ्य मंत्री तेज प्रताप यादव भगवान शिव का रूप धारण कर पटना के एक मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुँच गये। भगवान भोले नाथ की भक्ति में डूबे तेज प्रताप अपने पूरे शरीर पर सफेद धोती लपेटे हुए दिख रहे थे। उस समय तेज प्रताप यादव पूरे शरीर में भस्म  लगाये हुए थे। उनको इस रूप में देखकर लोगों ने उनका फोटो खींच कर वायरल कर दिया था। उस समय तेज प्रताप यादव के इस रूप की खूब चर्चा हुई थी। 2018 में तेज प्रताप यादव ने सावन के महीने में अपना म्यूजिकल एलबम भी निकाला था। इसी तरह सरस्वती पूजा के मौके पर भी तेज प्रताप अलग रंग में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुनाव की वजह से किया जा रहा ड्रामा

जन्माष्टमी में बन गये थे भगवान कृष्ण 
बात 2019 की है जब तेज प्रताप यादव अपने सरकारी आवास पर भगवान कृष्ण का रूप धारण कर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम के दौरान उनके साथ कई मित्र और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। तेज प्रताप यादव ने भगवान् श्री कृष्ण का रूप धारण कर हाथ में बंसी बजाते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने बिहार की जनता को जन्माष्टमी की बधाई दी थी। तेज प्रताप यादव ने उनदिनों फेसबुक पेज पर महाभारत प्रसंग से संबंधित कई तस्वीरों को पोस्ट किया था। उन तस्वीरों में भगवान श्रीकृष्ण, अर्जुन को गीता का उपदेश देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed