फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Watchman dies in road accident in Patna, was going to eat Kharna Prasad, hit by bus

Bihar News : पटना में सड़क हादसे में चौकीदार की मौत, खरना का प्रसाद खाने जा रहे थे, बस ने मारी टक्कर

Sun, 19 Nov 2023 09:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 19 Nov 2023 09:34 AM IST
सार

Patna News : चौकीदार शनिवार देर रात खरना का प्रसाद खाने बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन
Bihar News: Watchman dies in road accident in Patna, was going to eat Kharna Prasad, hit by bus
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना के फतुहा में शनिवार की रात चौकीदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह खरना का प्रसाद ग्रहण करने अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक चौकीदार की पहचान जाफराबाद निवासी दिलीप पासवान (25) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


खरना का प्रसाद खाने घर जा रहे थे
बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात फतुहा थाने के चौकीदार दिलीप पासवान अपनी बाइक से खरना का प्रसाद ग्रहण करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही दिलीप पासवान फोरलेन के समीप धोवा पुल के पास पहुंचे इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार से एक बस ने उनके मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में दिलीप पासवान बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गए। इस बीच टक्कर मारने के बाद बस वहां से तेजी से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल दिलीप पासवान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फतुहा थाने को दी।
विज्ञापन


पीएमसीएच में चौकीदार ने तोड़ा दम
बताया जा रहा है की सूचना मिलने के बाद फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे। इस बीच डॉक्टर ने दिलीप पासवान को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि दिलीप पासवान को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गई। फतुहा थाने के चौकीदार दिलीप पासवान जाफराबाद निवासी राधे श्याम के पुत्र थे, जो फतुहा के सोनारी में एक किराए के मकान में रहते थे। शनिवार की देर रात वह खरना का प्रसाद खाने मोटरसाइकिल से अपने घर जाफराबाद जा रहे थे, इसी क्रम में यह हादसा हुई। फतुहा थाना के पदाधिकारी ने बताया कि चौकीदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed