फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Vigilance team raid Superintending Engineer's house patna bihar police

Bihar : निगरानी टीम ने अधीक्षण अभियंता के घर पर की छापेमारी; आय से कई गुना अधिक के मिले संपति के कागजात

Fri, 17 Oct 2025 09:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 17 Oct 2025 09:59 PM IST
सार

Bihar : निगरानी टीम ने अधीक्षण अभियंता के घर पर धमक दी है। आरोपी पर आय से कई गुना अधिक संपति के कागजात मिले हैं। अब टीम मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar News : Vigilance team raid Superintending Engineer's house patna bihar police
निगरानी टीम कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो टीम ने पटना के ग्रामीण कार्य विभाग में अधीक्षण अभियंता के रूप में पदस्थापित अधीक्षण अभियंता के आवास पर धावा बोला। आरोपी संजीव कुमार के पटना स्थित आवास एवं कार्यालय की तलाशी की। वह कंकड़बाग थाना क्षेत्र निवासी शिवकुंज, रोड नं0-4, पूर्वी इंदिरा नगर निवासी हंस कुमार के पुत्र हैं। निगरानी टीम ने आरोपी संजीव कुमार के आवास और कार्यालय से एक करोड़ बारह लाख अंठावन हजार इकतालीस रुपए के कागजात बरामद किए हैं, जो उनकी कुल ज्ञात आय से करीब 44.38% अधिक है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: अमित शाह बोले- जंगलराज की वापसी का प्रतीक है लालू-राहुल की जोड़ी, 14 नवंबर को बड़ी दिवाली मनाई जाएगी
विज्ञापन


इस संबंध में निगरानी टीम का कहना है कि इस मामले में कांड संख्या 093/25 के तहत आरोपी अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनके आवास और कार्यालय पर तलाशी के दौरान अभियुक्त संजीव कुमार के ठिकानों से चल/अचल संपत्ति बरामदगी हुआ। टीम ने नगद 7,56,000/- रुपए, पांच विभिन्न बैंकों का पासबुक, दस जमीन का मूल डीड, कई म्यूचुअल फण्ड / शेयर में निवेश के कागजात, पंजाब नॅशनल बैंक, कंकड़बाग शाखा में लॉकर और एक टाटा नेक्सॉन कार बरामद किया है। टीम ने कहा कि प्राप्त कागजातों का की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: 'महागठबंधन एकजुट होकर लड़ेगा चुनाव', डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह बोले- तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा

                                          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed