फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Vigilance team arrested housing assistant taking five thousand bribe

Bihar News: पांच हजार की घूस लेते आवास सहायक को निगरानी टीम ने किया गिरफ्तार, ऐसे हुई कार्रवाई

Wed, 20 Aug 2025 10:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Aug 2025 10:44 PM IST
सार

Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तीसरी किस्त जारी करने के नाम पर आवास सहायक मनीष कुमार लाभुक से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। लाभुक फतेहपुर निवासी रामजी सिंह ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन
Bihar News: Vigilance team arrested housing assistant taking five thousand bribe
निगरानी टीम की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार की शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए तरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाजार से चकिया पंचायत के आवास सहायक मनीष कुमार को 5 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

कैसे हुई गिरफ्तारी ?
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की तीसरी किस्त जारी करने के नाम पर आवास सहायक मनीष कुमार लाभुक से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। लाभुक फतेहपुर निवासी रामजी सिंह ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की। शिकायत की पुष्टि के बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। लाभुक पहले ही 5 हजार रुपये घूस दे चुका था। यह निगरानी ब्यूरो की लगातार दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले 10 जुलाई को पीरो में राजस्व कर्मचारी राजा कुमार दास को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा गया था।

विज्ञापन


पढ़ें: फरीदाबाद में कंपनी में काम कर रहे युवक की हादसे में मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी गौतम कृष्ण ने किया। टीम में इंस्पेक्टर नजीमुद्दीन, पीटीसी मनोज, एएसआई रविशंकर और सिपाही पंकज कुमार राम शामिल थे। साथ ही डीएसपी विपुल कुमार, शैलेन्द्र शुक्ला और कुमार रितेश ने भी इस पूरी कार्रवाई में मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed