फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : UP resident Two burned alive on road after trucks collision in bihar news accident today

Accident Today: बिहार में ट्रक और हाइवा की भीषण टक्कर, आग का गोला बनीं गाड़ियां; यूपी निवासी दो की मौत

Thu, 30 May 2024 04:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 May 2024 04:49 PM IST
सार

Accident Today: बिहार के रोहतास में ट्रक और हाइवा की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ड्राइवर तथा खलासी की आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक ड्राइवर बजरंगी तथा खलासी सुरजीत यूपी के बस्ती के निवासी थे। 

विज्ञापन
Bihar News : UP resident Two burned alive on road after trucks collision in bihar news accident today
रोहतास में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां दावथ थानाक्षेत्र के दवाई गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-120 पर एक हाईवा तथा ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। आग लगने के कारण ट्रक का ड्राइवर तथा खलासी की झूलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक बजरंगी उत्तर प्रदेश के बस्ती का रहने वाला था। वह ट्रक पर ड्राइवर का काम करता था। वहीं ट्रक का खलासी सुरजीत की भी झूलसने से मौत हो गई। आग पर काबू पाने के बाद ग्रामीणों ने मृतकों के शव को ट्रक से बाहर निकला। बाद में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए रहे हैं। बताया जाता है कि लंबा डाला वाला हाईवा पर बालू लदा हुआ था, जबकि ट्रक खाली था। दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसके कारण हाईवे और ट्रक दोनों में आग लग गई। आग लगने के कारण ड्राइवर और खलासी उसी में फंस गए, जिसके कारण दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची दावथ थाने की पुलिस ने ट्रक में फंसे खलासी और ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed