फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Uncontrolled truck hits bike rider, 2 youths die, villagers block the road

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मार टक्कर, दो युवकों की मौत; विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर किया बवाल

Tue, 03 Jun 2025 01:14 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 01:14 PM IST
सार

Buxar News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। वह ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। 

विज्ञापन
Bihar news  Uncontrolled truck hits bike rider, 2 youths die, villagers block the road
फोटो घटना के बाद सड़क जामफोटो रोते परिजन

विस्तार

बक्सर में मंगलवार को जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोरानसराय नहर पुल पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर गए और कोरानसराय-चौगाई मुख्य सड़क को जामकर हंगामा करने लगे। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। 

विज्ञापन


बाइक में फ्यूल डलवाने पेट्रोल पंप पर जा रहे थे
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले में कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुट गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक घर से बाइक में फ्यूल डलवाने पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। उसी दौरान कोरानसराय नहर पुल पर एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान थाना क्षेत्र के बसगितिया गांव के निवासी राजकुमार गोंड के पुत्र अभय कुमार उर्फ फागु व विकास उर्फ सत्या गोंड़ पिता मनोज गोंड के रूप में हुई है। अभय अपने घर का इकलौता चिराग था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें : हाईवे पर स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा के बीच जबरदस्त टक्कर में महिला की मौत, चार की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने परिजनों को मुआवजा देने की मांग की

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे और परिजनों को मुआवजा दे। लोगों का आरोप था कि पुलिस ऐसे ट्रक चालकों पर कार्रवाई भी नहीं करती है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस वाहन चेकिंग के नाम पर केवल छोटे-छोटे वाहनों को चेकिंग करती है। भारी वाहनों को छोड़ दिया जाता है ऐसे में लगातार हादसे होते रहते हैं। मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि ट्रक जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया है। मुआवजे के लिए परिजनों व ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम किया गया है। लोगों का समझाने की प्रयास किया जा रहा है। चालक की गिरफ्तारी में पुलिस लगी हुई है। ट्रक के नंबर के आधार पर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल आक्रोशित ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed