{"_id":"66ab25bccfb8336d9d08fd1e","slug":"bihar-news-two-died-and-a-third-got-burnt-due-to-lightning-in-nalanda-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा में वज्रपात से दो की मौत, तीसरा झुलसा…तेज बारिश के साथ हुए हादसे में परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा में वज्रपात से दो की मौत, तीसरा झुलसा…तेज बारिश के साथ हुए हादसे में परिजनों में कोहराम
Thu, 01 Aug 2024 11:35 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 01 Aug 2024 11:35 AM IST
सार
Bihar News: नालंदा के चंडी और नगरनौसा थाना क्षेत्रों में वज्रपात की चपेट में आने से बुधवार की शाम दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक अन्य युवक झुलस गया। हादसे के बाद परिजनों में चीख पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
वज्रपात से दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों गांवों में परिजनों की चीख-पुकार गूंजने लगी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पहली घटना चंडी थाना क्षेत्र के प्राणचक गांव में हुई। 48 वर्षीय बृजन जमादार खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान ठनका की चपेट में आकर उनकी जान चली गई। इसी तरह, नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनियमपुर गांव में बारिश में नहा रहे किशोर की ठनका से मौत हो गई। मृतक अरुण कुमार का 12 साल का पुत्र इंद्रजीत कुमार था। परिजनों ने बताया कि किशोर घर के समीप बारिश में नहा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। जबकि, पावापुरी थाना क्षेत्र के घोसरावां गांव में ठनका की चपेट में आकर अजय सिंह के 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह झुलस गये। उन्हें इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चण्डी थानाध्यक्ष सुमन कुमार एवं नगरनौसा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन