Bihar News: राजस्व महा अभियान आज हुआ समाप्त, अब तक आए 44 लाख 42 हजार आवेदन; जानें
Bihar: यह महाअभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक पूरे राज्य में चला। विभाग ने बताया कि अब ये सेवाएं बिहारभूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी रहेंगी। साथ ही दाखिल–खारिज पोर्टल और परिमार्जन प्लस पोर्टल पर भी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चलाया गया राजस्व महा–अभियान 20 सितंबर (शनिवार) को समाप्त हो गया। अभियान के दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी दिखाई। इस दौरान विशेष शिविरों में कुल 44,42,152 आवेदन प्राप्त हुए।
सबसे अधिक आवेदन जमाबंदी में त्रुटि सुधार के लिए आए, जिनकी संख्या 33,34,352 रही। इसके अलावा ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन करने के लिए 5,68,751 आवेदन, उत्तराधिकार नामांतरण के लिए 2,92,020 आवेदन और बंटवारा नामांतरण के लिए 2,47,029 आवेदन प्राप्त हुए।
पढ़ें: गिद्धौर-जमुई बाईपास पर गड्ढों से हादसे, चालकों ने सड़क जाम कर लगाए ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे
यह महाअभियान 16 अगस्त से 20 सितंबर तक पूरे राज्य में चला। विभाग ने बताया कि अब ये सेवाएं बिहारभूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी रहेंगी। साथ ही दाखिल–खारिज पोर्टल और परिमार्जन प्लस पोर्टल पर भी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।