फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar news: Tejashwi Yadav fiercely attacked PM Modi and Nitish kumar in Nalanda

Bihar: नालंदा में तेजस्वी यादव पीएम मोदी और नीतीश पर बरसे, कहा- इनके हारने की महंगाई और बेरोजगारी बनेगी वजह

Thu, 30 May 2024 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 May 2024 05:07 PM IST
सार

Bihar: सातवें चरण के चुनाव को लेकर आज शाम को चुनावी शोर थम जाएगा। आखिरी दिन प्रत्याशियों के द्वारा अपना दम खम दिखाया गया। इंडिया समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी डॉक्टर संदीप सौरव के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर बरसे।

विज्ञापन
Bihar news: Tejashwi Yadav fiercely attacked PM Modi and Nitish kumar in Nalanda
नालंदा में तेजस्वी यादव पीएम मोदी और नीतीश पर बरसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि बिहार का प्रशासन मुख्यमंत्री आवास के बदले राजभवन से चल रहा है। बिहार का प्रशासन का काम राजभवन से गवर्नर देख रहे हैं। अधिकारियों को बुलाकर उनसे समीक्षा कर रहे हैं। जेडीयू वाले लोग अपनी सीटों पर लगे हुए हैं और बीजेपी के लोग अपनी सीटों को बचाने में जुटे हैं। यह चीजे बता रही हैं कि चार जून के बाद कुछ बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि जब से हमने कहा है कि हमारे चाचा अपनी पार्टी को बचाने के लिए चार जून को कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, तब से वह प्रचार में नहीं निकले हैं।

विज्ञापन

मोदी के हारने का कारण बनेंगे ये तीन मुद्दे
तेजस्वी यादव ने उन तीन कारणों का खुलासा किया है, जिसके आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनाव में हार होगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि यही तीन वजह है जो नरेंद्र मोदी को चुनाव हरवा रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को उनकी तीन महबूबा चुनाव हरवा रही हैं। नरेंद्र मोदी अपनी तीनों महबूबा से सबसे अधिक प्यार करते हैं। नरेंद्र मोदी की पहली महबूबा बेरोजगारी है, दूसरी महबूबा गरीबी और तीसरी महबूबा महंगाई है। ये तीनों महबूबा मिलकर नरेंद्र मोदी को चुनाव हरवा रही हैं।

विज्ञापन


मीडिया डाल सकती है ध्यान में बाधा
प्रधानमंत्री मोदी के कन्याकुमारी दौरे पर तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी अपनी मार्केटिंग करने कन्याकुमारी जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी फोटो खींचवाने और शूटिंग करवाने के लिए कन्याकुमारी जा रहे हैं। पिछली बार गुफा में बैठकर फोटो खींचवा रहे थे। इस बार वह कन्याकुमारी जा रहे हैं, तो प्रधानमंत्री से निवेदन है कि मीडिया और कैमरा पर प्रतिबंध लगाएं। शांति से वहां जाकर ध्यान करे, ध्यान करने में बाधा नहीं होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सौ से अधिक सीट जीतने का दावा
तेजस्वी यादव ने कहा कि अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कुल 251 सभाएं मेरी पूरी हो गई। इस बार देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हमलोग तीन सौ सीटें पार कर गए हैं। तेजस्वी यादव ने सभा में मौजूद जनता से पूछा कि देश में पिछले 10 से पीएम मोदी की सरकार है। बिहार में 17 साल से डबल इंजन की सरकार चल रही है। आप खुद से पूछिये कि आपके यहां कितना विकास हुआ है। इस क्षेत्र से जेडीयू के ही सांसद चुनकर आते रहे हैं। हमने संदीप सौरव को यहां से उतारा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम यहाँ आए हैं, तो खाली हाथ लेकर नहीं आए हैं। हम अपने साथ परिवर्तन का पत्र लेकर आए हैं। हमारे चाचा जो काम 17 साल में नहीं कर पाए, वह हमने 17 महीनों में कर दिखाया।


तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनाव में चाचा बोला करते थे कि पैसा कहां से लाएंगे। भाजपा ने जब चाचा को लात मारकर बाहर कर दिया था, तो हमने समर्थन देकर सरकार बनवाई थी। उन्होंने पिता जी से माफी मांगी थी। उसके बाद वह फिर पलट गए। तीनों ही नेताओं ने इंडिया गठबंधन से भाकपा माले के नालंदा लोकसभा प्रत्याशी डॉ संदीप सौरव के पक्ष में आमजन से वोट करने की अपील किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed