Bihar News: सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले एसपी, पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने की दी हिदायत
Bihar News: एसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर के पुलिस अधीक्षक श्री राज ने रविवार की रात आरा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों व जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में एसपी आरा नवादा थाना क्षेत्र स्थित त्रिभोनी मोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने तैनात Dial 112 की टीम से ड्यूटी संबंधी जानकारी ली और उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने तथा आमजन से बेहतर संवाद कायम करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पेट्रोल लेने को लेकर दो पक्षों में झड़प, मारपीट के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम
एसपी ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की हिदायत दी।