फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: RJD party tejashwi Yadav attacked BJP party over vice president resignation Nitish kumar

Tejashwi Yadav: 'एकनाथ, धनखड़ के बाद अब नीतीश कुमार होंगे भाजपा का शिकार', तेजस्वी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी!

Tue, 22 Jul 2025 06:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 22 Jul 2025 06:24 PM IST
सार

Bihar News : बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भविष्यवाणी की है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद तेजस्वी यादव ने यह प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Bihar News: RJD party tejashwi Yadav attacked BJP party over vice president resignation Nitish kumar
सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : ANI

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने नीतीश सरकार पर फिर से हमला बोला। कहा कि राज्य में अपराध चरम पर है। सरेआम लोगों की हत्याएं हो रही है। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर विधानसभा में फिर से चर्चा करने की मांग की और इसका विरोध किया। वही तेजस्वी यादव ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा पर प्रतिक्रिया दी है। कहा कि यह सत्ता पक्ष के लोगों का विषय है कौन उपराष्ट्रपति बनेगा? किसने इस्तीफा दिया? इससे हमें कोई लेना देना नहीं है। हमें बस मतदाता पुनरीक्षण कार्य से मतलब है। हमारी मांग है कि इस कारण बिहार का एक भी वोटर का नाम मतदाता सूची से हटाना नहीं चाहिए।

विज्ञापन

 

हालांकि तेजस्वी ने बाद में फिर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर मुद्दे पर बातचीत की। कहा कि मानसून सत्र के पहले दिन उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने सदन का संचालन अच्छे से किया, इसलिए रात में उनका इस्तीफा देना आश्चर्यजनक है। अब सवाल उठता है कि क्या इस्तीफा दिया गया या लिया गया। अगर यह स्वास्थ्य के कारण है, तो उन्हें सत्र से पहले इस्तीफा दे देना चाहिए था। चर्चा है कि इस्तीफा लिया गया, चाहे इसका कोई कारण हो या न हो, केवल वह ही बेहतर तरीके से समझा सकते हैं। लेकिन हमने तो देखा कि वह स्वस्थ लग रहे थे। 

विज्ञापन


पढ़ें: 'जो हमें चुनकर भेजते हैं, उनके साथ...' तेजस्वी यादव ने स्पीकर हंगामे पर क्या दिया जवाब, जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन

 
तेजस्वी फिर बोले अचेत अवस्था में हैं सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं। उनकी सेहत खराब होने लेकर खबरें भी आ रही है। जनता भी समझ रही है। अगर धनखड़ जी इस्तीफा दे सकते हैं तो लोग अब नीतीश कुमार की ओर भी नजरें गड़ा कर देख रहे हैं। उनका उनके स्वास्थ्य को लेकर भी रिपोर्ट्स आ रही हैं। 


 

सीएम नीतीश को लेकर यह भविष्यवाणी की
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री को चुनाव तक चेहरे के रूप में पेश कर रही है? हमें लगता है कि जो कुछ जगदीप धनखड़ के साथ हुआ, वही नीतीश कुमार के साथ चुनावों के बाद होगा। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के साथ जो हुआ, वही नीतीश कुमार के साथ होगा। क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कह दिया है कि चुनाव तक ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का चेहरा रहेंगे। इसके बाद समय बताएगा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा? अभी तो एनडीए में दो लोगों का ही चल रहा है। अब तो जनता भी यह बात जान रही है चुनाव के बाद नीतीश कुमार के साथ क्या होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed