फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Powerstar Pawan Singh returned without meet flood victims javania bhojpur

Bihar News : पावरस्टार पवन सिंह समर्थको के आगे हुए बेबस, लौटना पड़ा वापस; बाढ़ पीड़ित से गये थे मिलने

Mon, 04 Aug 2025 10:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 04 Aug 2025 10:49 PM IST
सार

Bihar : सिने स्टार पवन सिंह गंगा के कटाव से प्रभावित पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। लेकिन गांव के 6 किलोमीटर पहले ही हजारों समर्थकों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। वहां सड़क पर पानी आ गया था और उन्हें देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
Bihar News : Powerstar Pawan Singh returned without meet flood victims javania bhojpur
पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के समर्थकों ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि बिहार में पवन सिंह से बड़ा कोई स्टार नही है और ना ही किसी का इतना बड़ा फैनबेस है। दरअसल सिने स्टार पवन सिंह शाहपुर के जवईनिया गांव में कटाव पीड़ितों से मिलने जा रहे थे, लेकिन गांव से चंद किलोमीटर की दूरी पर हजारों की संख्या में पवन फैन्स अपने चहेते स्टार को घेर लिए और उनके लाख आग्रह के बावजूद भी एक कदम आगे नही बढ़ने दिए। मजबूरन पावर स्टार को जवईनिया के पहले से ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन


 आज भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के जवनिया गांव में बाढ़ व कटाव पीड़ितों का दुख साझा करने पहुंचने वाले थे, लेकिन गांव के बाहर ही समर्थक इतने बेकाबू हो गए की बीच रास्ते से ही कलाकार सह नेता पवन सिंह को मजबूरन उन्हें अपनी गाड़ी को घुमाकर वापस लौटना पड़ गया। पवन सिंह के प्रति युवाओं का जुनून इस कदर देखा जा रहा था कि लोग जान जोखिम में डाल कर बस की छत और नदी के ऊपर बने पुल के रेलिंग पर चढ़ कर पवन सिंह को एक नजर देखने के लिए बेताब रहें।
विज्ञापन


सिने स्टार पवन सिंह शाहपुर के जवैनिया गांव में गंगा के कटाव से प्रभावित पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही उनका काफिला गौरा पुल के पास पहुंचा, हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। वहां सड़क पर पानी आ गया था और उन्हें देखने वालों की भीड़ वहीं जमा हो गई। भारी बारिश के बावजूद पवन सिंह के चाहने वालों की भीड़ टस से मस नहीं हुई। हालात ऐसे बन गए कि पवन सिंह अपने वाहन से भी उतर नहीं सके। घंटों तक भीड़ में फंसे रहने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से उन्हें भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस लौटा दिया। हालांकि जवैनिया गांव के लोग पवन सिंह के आने की आस  लगाए बैठे रहे लेकिन पवन सिंह के साथ ऐसी परिस्थिति हुई कि वो बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका दर्द ना बांट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन सिंह अपने फैन का प्यार देख गदगद हो गए। वापस लौटने के बाद पवन सिंह अपने ऑफिसियल इंस्टा आईडी से फैन का बनाया वीडियो भी पोस्ट किए और कैप्शन में लिखे कि जवईनिया गांव के लोगो को मेरा सादर प्रणाम। सिर्फ एक दिन नही बल्कि हर दिन आपके साथ हूं। पवन सिंह फैन का बनाया वीडियो पोस्ट किए, इससे उनके खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed