{"_id":"669e1106b15b7b74ad0a8912","slug":"bihar-news-on-first-monday-of-sawan-a-girl-who-came-to-take-bath-in-ganges-drowned-in-patna-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान करने आई युवती डूबी, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान करने आई युवती डूबी, परिवार में छाया मातम
Mon, 22 Jul 2024 01:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:28 PM IST
सार
Patna News: एसआई दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। युवती की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना जिले के फतुहा स्थित कटैया घाट पर सावन के पहले सोमवार को गंगा स्नान कर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करने आई 16 वर्षीय युवती डूब गई। युवती की डूबने की खबर फैलते ही मौके पर सनसनी का माहौल बन गया। युवती की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के बाकीपुर बड़ी गंज निवासी संजीत साव की बेटी किसू कुमारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, परिवार के कुछ सदस्य जो छत्तीसगढ़ से आए हैं, उन लोगों के साथ युवती गंगा स्नान करने आई थी। परिवार के सदस्यों के साथ युवती एक-दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा स्नान कर रही थी। स्नान करने के दौरान चार लोग आचनक गंगा की तेज धार में बहने लगे। वहां पर स्नान कर रहे स्थानीय लोग सभी को बचाने के लिए आगे बढ़े। इस दौरान तीन लोगों को गंगा से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन किसु को बचाने में असमर्थ रहे। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक किसू की खोज जारी है।
विज्ञापन
युवती की डूबने की खबर मिलते ही फतुहा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं, एसआई दीपक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। युवती की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। साथ ही इसकी सूचना अंचल अधिकारी और एसडीओ मैडम को दे दी गई है।
विज्ञापन