{"_id":"67825c190afd3bb5390ab945","slug":"bihar-news-now-the-rural-sp-will-sit-in-barh-instead-of-patna-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना की जगह अब बाढ़ में बैठेंगे ग्रामीण एसपी, SSP ने किया निरीक्षण; जगह अभी फाइनल नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना की जगह अब बाढ़ में बैठेंगे ग्रामीण एसपी, SSP ने किया निरीक्षण; जगह अभी फाइनल नहीं
Sat, 11 Jan 2025 05:25 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 11 Jan 2025 05:25 PM IST
सार
Bihar: बाढ़ अनुमंडल में पुलिस लाइन बनाने के लिए पटना एसएसपी अवकाश कुमार, ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग और बाढ़ एसडीएम शुभम कुमार आज दोपहर 12:00 बजे बलोर गांव पहुंचे। इस दौरान क्या कुछ हुआ, आइये जानते हैं।
विज्ञापन
SSP ने किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के बाढ़ में अनुमंडल में पुलिस लाइन बनाने के लिए पटना एसएसपी अवकाश कुमार, ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग और बाढ़ एसडीएम शुभम कुमार ने शनिवार को बलोर गांव का दौरा किया। पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पटना में गोलघर के समीप स्थित पुलिस लाइन पटना के ग्रामीण क्षेत्र से काफी दूर पड़ता है।
विज्ञापन
इसलिए बाढ़ अनुमंडल में हाईवे के समीप पुलिस लाइन के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। अभी पुलिस लाइन की स्थापना के लिए दो-तीन जगह चिन्हित की गई है। पटना के ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस के क्विक रिस्पांस को देखते हुए पुलिस लाइन की स्थापना की जाएगी। इसके लिए पटना डीएम द्वारा पुलिस लाइन के लिए उचित जगह का निर्देश दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान बलोर गांव में पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की। इससे पहले बलोर गांव के लोगों ने पुलिस लाइन के लिए जमीन दिए जाने को लेकर विरोध जाहिर किया था।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीण एसपी ने बताया है सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए लोगों के लिए क्विक रिस्पांस के लिए रोलर क्षेत्र में पुलिस लाइन का निर्माण किया जाएगा, जिससे लोगों को तुरंत पुलिस का एक्शन मिल सकेगा, अभी क्षेत्र फाइनल नहीं हुआ है। जैसे ही क्षेत्र फाइनल होता है वैसे ही विशेष जानकारी भी दे दी जाएगी। इस दौरान तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे।