फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Nitish Kumar laid the foundation stone and inaugurated schemes worth Rs 400 crore in Bhojpur

Bihar News: प्रगति यात्रा में सीएम ने भोजपुर को दी चार सौ करोड़ की सौगात, सड़कों के जाल से पटेगा पूरा जिला

Sun, 16 Feb 2025 04:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Feb 2025 04:40 PM IST
सार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत 16 फरवरी को भोजपुर जिले पहुंचे, जहां उन्होंने 400 करोड़ रुपये की 300 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ककीला पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रांगण में जीविका समेत कई विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Bihar News: Nitish Kumar laid the foundation stone and inaugurated schemes worth Rs 400 crore in Bhojpur
उद्घाटन में रीबन काटते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुखिया नीतीश कुमार इन दिनों जिलों में लगातार प्रगति यात्रा पर हैं। इसी क्रम में वो 16 फरवरी को भोजपुर जिले के विभिन्न गांवों में दर्जनों यात्राओं को शिलान्यास करने पहुंचे। इस दौरान जगदीशपुर के ककीला पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रांगण से 400 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। रविवार की सुबह अपने निर्धारित समय पर मुख्यमंत्री भोजपुर जिले में सबसे पहले ककिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रांगण में पहुंचे। यहां पर लगाए गए जीविका समेत एक दर्जन विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


300 योजनाओं का हुआ शिलान्यास
मुख्य रूप से कॉलेज परिसर के विकास योजनाओं का उद्घाटन करने के साथ सीएम नीतीश कुमार ने कॉलेज में बने लैब समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद भोजपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से जुड़ी 300 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन रिमोट कंट्रोल से किया। उद्घाटन और शिलान्यास की गई योजनाओं में सबसे ज्यादा जल जीवन हरियाली से जुड़ी जिले की योजनाएं शामिल हैं। प्रमुख योजनाओं में कॉलेज परिसर में बनाए गए नए डेडीकेटेड फीडर, हरिगांव में पंचायत सरकर भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य उप केंद्र, उच्च विद्यालय खेल मैदान में विभिन्न प्रकार के खेलों के लिए कोर्ट आदि के साथ-साथ जिले के कई आहार-पोखर का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जगदीशपुर के हरिगांव और ककिला से लेकर आरा शहर तक सुरक्षा व्यवस्था रविवार को पूरी तरह चाक-चौबंद दिखी। आरा-जगदीशपुर मार्ग पर जीरो माइल के पास सड़कों के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई थी। शहर में जिस रास्ते से सीएम का काफिला गुजरने वाला था उन-उन सड़कों पर ड्राप गेट बनाए गए थे। जीरो माइल से पश्चिमी ओवरब्रिज तक जैसे बैंक कोलानी, विष्णु नगर, बाजार समिति, जगदेवनगर एवं मिल्की अनाईठ समेत नौ जगहों पर बैरिकेडिंग दिखी।



इसी तरह कतीरा, ब्लॉक मोड़ से लेकर पकड़ी, मौलाबाग पकड़ी गैंस एजेंसी रोड एवं जज कोठी मोड़ पर ड्राप गेट एवं बैरिकेडिंग नजर आया। सीएम पूर्वाह्न 11.42 बजे के आसपास ककिला एवं हरिगांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर जीरो पास पहुंचे थे।



पथ निर्माण विभाग से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास
उसके पहले ही आरा-सासाराम एवं आरा-मोहनिया हाइवे के रास्ते आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को रोक दिया गया था। पथ निर्माण विभाग से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास करने के करीब पांच-सात मिनट के बाद फिर उनका काफिला सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गया।

भोजपुर जिले में लोगों की मांगों के संबंध में घोषणाएं
1. आरा में रिंग रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना में 02 नई सड़कों का निर्माण और चार सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।


ये हैं नये पथ

  • - असनी से बामपाली पथ
  • - पातर से असनी पथ


चौड़ीकरण के लिए पथ

  • - जीरो माईल से असनी पथ
  • - जीरो माईल से पातर पथ
  • - बामपाली से चन्दवा मोड़ होते हुए पकड़ी तक
  • - आरण्य देवी मंदिर (आरा) से आरा-बक्सर फोरलेन पथ (वाया आरा-सिन्हा और आरा-बड़हरा)


2. आरा-बबुरा-छपरा पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे यातायात सुगम होगा तथा जाम की गंभीर समस्या से निजात मिलेगी।
3. संदेश से अखगांव होते हुए कोईलवर तक नहर के बांध पर पथ निर्माण किया जाएगा। इससे तीन संदेश, सहार, अगिगांव प्रखंड के साथ-साथ पीरो प्रखंड के पूर्वी भाग का जे०पी० गंगा पथ से सीधे सम्पर्क हो जाएगा। साथ ही लोगों को पीएमसीएच, पटना आने में सुविधा होगी।
4. आरा नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत आउटफॉल नाला तथा सम्प हाउस का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त न्यू पुलिस लाईन से एम०पी० बाग मोड़ तक नाले का निर्माण किया जायेगा। इससे आरा शहरी क्षेत्र में जल जमाव से मुक्ति मिलेगी तथा स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।
5. बिहियाँ-जगदीशपुर-पीरो-सिकरहटा पथ में ओझवलिया पुल से बचरी पुल तक बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। इससे पीरो के लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
6. बिहियाँ चौरस्ता से एन०एच०-922 तक पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
7. तरारी प्रखंड में ग्राम देव में अवस्थित सूर्य मंदिर परिसर का विकास तथा संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
8. चंदवा से गांगी होते हुए धरहरा तक नहर बांध पर सड़क निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
9. आरा रेलवे स्टेशन से जज कोठी मोड़ तक पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
10. भोजपुर जिले में आरा सदर, उदवन्तपुर, कोइलवर, चरपोखरी, तरारी, पीरो, बिहिया, शाहपुर, संदेश एवं सहार कुल 10 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा।



सुरक्षा में 253 मजिस्ट्रेट और सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात
काफिला के साथ पटना आयुक्त एवं डीआइजी के अलावा डीएम तनय सुल्तानिया, एसपी राज भी चल रहे थे। जीरो माइल के पास सदर एएसपी परिचय कुमार एवं सदर एसडीओ रश्मि सिन्हा भी भाग दौड़ करते दिखीं। ककिला से लेकर पुलिस लाइन तक 253 मजिस्ट्रेट और सैकड़ों पुलिस बलों को लगाया गया था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले को आठ जोन में बांटा गया था। सभी जोन में मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की भरपूर तैनाती की गई थी। जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र में 111 मजिस्ट्रेट, आरा अनुमंडल क्षेत्र में 80 मजिस्ट्रेट के अलावे वैकल्पिक रूट प्लानिंग पर भी 16 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके अलावा जीरो माइल कार्यक्रम स्थल के पास सात मजिस्ट्रेट, सर्किट हाउस के पास चार मजिस्ट्रेट, कलेक्ट्रेट में 10 मजिस्ट्रेट, हेलीपैड रमना मैदान स्टेडियम में 11 मजिस्ट्रेट तैनात किए जाने के साथ एक दर्जन मजिस्ट्रेट को रिजर्व में भी रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed