फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Nitin Navin resigned from post of bihar minister will become national president BJP party

Nitin Navin : नितिन नवीन ही होंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष! बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देते हुआ साफ

Tue, 16 Dec 2025 04:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Dec 2025 04:04 PM IST
सार

Nitin Navin : नितिन नवीन अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे, यह अब स्पष्ट हो गया है। नितिन नवीन, नीतीश सरकार में दो महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिसे उन्होंने अब छोड़ दिया है। 

विज्ञापन
Bihar News : Nitin Navin resigned from post of bihar minister will become national president BJP party
नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भारतीय जनता पार्टी के 'एक व्यक्ति, एक पद' सिद्धांत का पालन करते हुए बिहार के कद्दावर नेता नितिन नवीन ने तत्काल प्रभाव से राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा के संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। नितिन नवीन, नीतीश सरकार में दो महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जिसे उन्होंने अब छोड़ दिया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar : बिहार के सीएम नीतीश कुमार का वीडियो वायरल; नितिन नवीन को बताया था सफल होने का रास्ता!
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा इस्तीफा
रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि नितिन नवीन जल्द ही मंत्री पद छोड़ सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें नई राष्ट्रीय भूमिका के लिए पूरा समय देने का निर्देश दिया, जिसके बाद उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस दौरान नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसके लिए पूरी तरह समर्पित हूं। अब मेरी प्राथमिकता राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति-एक पद' पार्टी की परंपरा है, जिसका पालन करना मेरा कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Cabinet : पांच साल की विकास योजना बिहार कैबिनेट में पास; सात निश्चय- 3 में किन बातों पर फोकस?

....इसलिए अब नितिन नवीन ही बनेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
नितिन नवीन, बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक होने के साथ-साथ बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री और भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी संभल रहे थे। बिहार सरकार में उनके पास पथ निर्माण विभाग और शहरी विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय था। इन दोनों विभागों में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होती रही है। खासकर पथ निर्माण में उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को गति दी थी। उनके इस्तीफे से अब इन विभागों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या मंत्रिमंडल के किसी अन्य सदस्य को सौंपी जाएगी।  भारतीय जनता पार्टी के 'एक व्यक्ति, एक पद' सिद्धांत है,  और जब नितिन नवीन ने एक साथ पथ निर्माण विभाग और शहरी विकास एवं आवास विभाग विभाग छोड़ दिया, तब इसका मतलब स्पष्ट है कि अब नितिन नवीन ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed