फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Nitin Naveen roadshow tomorrow, several roads in Patna will be closed; alternative routes

Bihar News: कल नितिन नवीन का रोड शो, पटना में कई रोड बंद रहेंगे; जानिए कौन से वैकल्पिक मार्ग बनाए गए

Mon, 22 Dec 2025 12:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 Dec 2025 12:42 PM IST
सार

Nitin Nabin Road Show: पटना में नितिन नवीन के रोड शो को लेकर दोपहर 12 से शाम चार बजे तक पटना एयरपोर्ट से वीर चंद पटेल रोड के बीच कई जगह यातायात व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। पटना पुलिस ने ट्रैफिक प्लान भी जारी कर दिया है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Bihar News: Nitin Naveen roadshow tomorrow, several roads in Patna will be closed; alternative routes
नितिन नवीन को बधाई देते बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित रोड शो को लेकर पटना पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। यह रोड शो 23 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक (या वीआईपी कार्यक्रम समाप्ति तक) आयोजित होगा। इस दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा, जबकि वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर अरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, पटेल भवन, पुनाईचक, हाईकोर्ट, ऊर्जा भवन, आयकर गोलंबर होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय और मिलर हाई स्कूल तक जाएगा।

विज्ञापन


अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन, मरीजों के वाहन, न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन और पासधारी वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। जिला परिवहन कार्यालय से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहनों को अलग-अलग मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं को अपने वाहन बाहरी पार्किंग में ही खड़े करने होंगे।
विज्ञापन


कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें
रोड शो के समय (12 से 4 बजे के बीच) उड़ान पकड़ने वाले यात्री कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें। बेली रोड (नेहरू पथ) पर सगुना मोड़, दानापुर, डाकबंगला और आयकर गोलंबर की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। जगदेव पथ और वीरचंद पटेल पथ पर पार्किंग पूरी तरह वर्जित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरचंद पटेल पथ रहेगा पूरी तरह बंद
आर ब्लॉक गोलंबर से आयकर गोलंबर तक वीरचंद पटेल पथ के दोनों लेन में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। रोड शो में शामिल होने वाले छोटे वाहनों की पार्किंग जीपीओ गोलंबर से आर ब्लॉक तक निर्धारित की गई है। बड़ी गाड़ियों और बसों की पार्किंग अटल पथ पर एक फ्लैंक में की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से इस दौरान मुख्य मार्गों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि जाम की समस्या से बचा जा सके।

Bihar Weather: इन जिलों में शीत दिवस का आज भी अलर्ट, सारण और तिरहुत प्रमंडल में घना कोहरा; कई ट्रेनें भी लेट

इस वैकल्पिक रोड से जाएं आम लोग
नितिन नवीन के प्रस्तावित रोड शो को लेकर पटना में यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। कंकड़बाग से पटना जंक्शन की ओर से पश्चिम दिशा में जाने वाले सभी प्रकार के वाहन जीपीओ आरओबी होते हुए आर ब्लॉक आरओबी, गर्दनीबाग आरओबी और अनिसाबाद गोलंबर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं बेली रोड (नेहरू पथ) पर डाकबंगला से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दो वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। उत्तर दिशा में जाने वाले वाहन बुद्ध मार्ग, पुलिस लाइन तिराहा, राजापुर पुल होते हुए अशोक राजपथ से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे, जबकि दक्षिण दिशा में जाने वाले वाहन कोतवाली टी, जीपीओ आरओबी, आर ब्लॉक आरओबी, गर्दनीबाग आरओबी होते हुए अनिसाबाद गोलंबर की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा वीरचंद पटेल पथ पर आर ब्लॉक गोलंबर नीचे एवं आर ब्लॉक गोलंबर आरओबी के ऊपर से आयकर गोलंबर तक दोनों फ्लैंक में सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। रोड शो में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं और आमजनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। छोटे वाहनों की पार्किंग जीपीओ गोलंबर नीचे से आर ब्लॉक नीचे तक निर्धारित की गई है, जबकि बड़े वाहनों और बसों की पार्किंग अटल पथ पर सिंगल लेन के एक फ्लैंक में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed