फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: NIA files charge sheet against CPI Maoist cadre for extorting money from businessmen

Bihar News: NIA ने CPI (माओवादी) कैडर के खिलाफ दाखिल किया आरोप पत्र, व्यापारियों से जबरन वसूली करने का आरोप

Tue, 16 Jul 2024 05:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 16 Jul 2024 05:06 PM IST
सार

Patna News: एनआईए ने कहा कि जांच में पता चला है कि सीपीआई (माओवादी) का सक्रिय सदस्य छोटा संदीप प्रतिबंधित संगठन की हिंसक विचारधारा का प्रचार करने में शामिल था, जिसका उद्देश्य लोगों को इसमें शामिल होने के लिए बरगलाना था।

विज्ञापन
Bihar News: NIA files charge sheet against CPI Maoist cadre for extorting money from businessmen
एनआईए ने सीपीआईएम कैडर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सीपीआई (माओवादी) कैडर अनिल यादव उर्फ छोटा संदीप के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। अनिल यादव पर बिहार में व्यापारियों से जबरन वसूली करने और हिंसक नक्सली विचारधारा का प्रचार करने में कथित संलिप्तता का आरोप है। एनआईए ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद जिले के निवासी आरोपी अनिल यादव का नाम सोमवार को एनआईए की विशेष अदालत में दाखिल पूरक आरोप पत्र में दर्ज किया गया है। एनआईए ने इससे पहले प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन द्वारा बिहार के मगध क्षेत्र में नक्सलवाद को फिर सक्रिय करने की कोशिशों के संबंध में 26 सितंबर, 2023 को दर्ज मामले में चार अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

 
एजेंसी ने कहा कि एनआईए जांच में पता चला है कि सीपीआई (माओवादी) का सक्रिय सदस्य छोटा संदीप प्रतिबंधित संगठन की हिंसक विचारधारा का प्रचार करने में शामिल था, जिसका उद्देश्य लोगों को इसमें शामिल होने के लिए बरगलाना था। आरोप है कि वह अन्य आरोपियों रोहित राय, प्रमोद यादव, प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव उर्फ अंकुश के साथ मिलकर स्थानीय ईंट भट्ठा मालिकों और ठेकेदारों से लेवी वसूल कर धन जुटाने में भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईए ने कहा कि जांच में छोटा संदीप के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड का भी पता चला है। उसके खिलाफ औरंगाबाद और गया जिलों के पुलिस थानों में चार मामले दर्ज हैं। एनआईए की जांच के अनुसार, आरोपी ने आठ जून, 2023 को औरंगाबाद के माही गांव में एक बैठक की थी। उसका उद्देश्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों, ठेकेदारों, टोल प्लाजा और ऐसी अन्य संस्थाओं से लेवी वसूलने की साजिश रचना था, जिससे भारत की संप्रभुता और अखंडता को नष्ट करने की एक बड़ी साजिश का पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed