फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: NBPDCL tops in digital payments-consumer satisfaction receives gold award nationwide

Bihar: डिजिटल भुगतान और उपभोक्ता संतुष्टि में विद्युत वितरण कंपनी NBPDCL अव्वल, देशभर में मिला स्वर्ण पुरस्कार

Wed, 21 Jan 2026 07:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Jan 2026 07:12 PM IST
सार

Bihar News: डिजिटल भुगतान में उपभोक्ता संतुष्टि सुधार के लिए एनबीपीडीसीएल को एआईडीए का स्वर्ण पुरस्कार मिला। ईडीआईकॉन 2026 में केंद्रीय मंत्री ने सम्मानित किया। स्मार्ट मीटर, डिजिटल सेवाओं और वित्तीय सुधारों से बिहार की वितरण कंपनियां राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनीं।

विज्ञापन
Bihar News: NBPDCL tops in digital payments-consumer satisfaction receives gold award nationwide
पुरस्कार प्रदान करते केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) ने बिजली वितरण के क्षेत्र में देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पुरस्कार हासिल किया है। ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन (एआईडीए) ने ‘डिजिटल पेमेंट में उपभोक्ता संतुष्टि में सुधार’ श्रेणी में एनबीपीडीसीएल को यह सम्मान प्रदान किया है।

विज्ञापन

 
नई दिल्ली में ईडीआईकॉन 2026 के दौरान सम्मान
बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्यूशन इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस (EDICON) 2026 के दौरान केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऊर्जा सचिव एवं बिहार स्टेट पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ने की ऊर्जा विभाग की सराहना
इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत मंत्री ने एटी एंड सी हानि में उल्लेखनीय कमी और वितरण कंपनियों की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए बिहार के ऊर्जा विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्युत वितरण कंपनियां नागरिकों तक सेवाएं पहुंचाने का सबसे अहम माध्यम हैं, इसलिए उपभोक्ता संतुष्टि और डिजिटल सेवाओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्मार्ट मीटर और डेटा विश्लेषण पर जोर
कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘स्मार्ट मीटर और डेटा विश्लेषण का प्रभावी उपयोग’ सत्र को संबोधित करते हुए ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर से प्राप्त डेटा का विश्लेषण संचालन क्षमता मजबूत करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने में सहायक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
 
घाटे से मुनाफे तक का सफर
ऊर्जा सचिव ने कहा कि वर्ष 2021 में राज्य की दोनों वितरण कंपनियां घाटे में थीं, लेकिन निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति, स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन, डिजिटल भुगतान में सुधार और उपभोक्ता सेवाओं पर फोकस के कारण वर्ष 2025 में दोनों कंपनियों ने लाभ दर्ज किया। उन्होंने यह भी बताया कि इंटीग्रेटेड पोर्टल के माध्यम से डेटा विश्लेषण कर एटी एंड सी नुकसान को 10 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य रखा गया है।
 
एनबीपीडीसीएल प्रबंधन की प्रतिक्रिया
कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि डिजिटल सशक्तिकरण, पारदर्शिता और उपभोक्ता-केंद्रित सेवाओं के प्रति बिहार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने इसे राज्य के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बेहतर और भरोसेमंद सेवा का प्रतीक बताया।

पढ़ें- Bihar: CM नीतीश शुरू करा रहे थे चीनी मिल, अफसरों ने बेची जमीन; गन्ना उद्योग मंत्री ने क्या कहा? MLA का लेटर...

 
ग्रामीण उपभोक्ताओं तक डिजिटल सुविधा
एनबीपीडीसीएल बिहार में लगभग 1.34 करोड़ उपभोक्ताओं को बिजली सेवा देती है, जिनमें करीब 85 फीसदी ग्रामीण हैं। कंपनी ने भारत बिल पेमेंट सिस्टम बैंक, वसुधा केंद्र, मोबाइल एप, विभिन्न पेमेंट गेटवे और ई-वॉलेट आधारित डोर-स्टेप भुगतान जैसी सुविधाओं के साथ मल्टी-चैनल डिजिटल भुगतान व्यवस्था विकसित की है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने के बाद 95 फीसदी से अधिक प्रीपेड शुल्क डिजिटल माध्यम से वसूला जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी और उपभोक्ताओं की संतुष्टि में वृद्धि हुई।
 
समारोह में एनबीपीडीसीएल की ओर से जयंत कुमार दूबे, मो. अजमत हुसैन, सिद्धार्थ वर्धन और दीपक कुमार उपस्थित थे। वहीं साउथ बिहार पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी की ओर से पुरुषोत्तम प्रसाद, भूपेंद्र उमराव और सुमित कुमार ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed