फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : MLAs' residences allotted after Assembly session vidhan sabha

Bihar : विधान सभा सत्र समाप्त होते ही विधायकों का आवास हुआ आवंटित, जानिए अब कहाँ होगा इनका निवास स्थान

Sat, 06 Dec 2025 08:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 06 Dec 2025 08:23 PM IST
सार

Bihar : विधान सभा सत्र समाप्त होते ही विधायकों का आवास भी आवंटित हो गया।शुक्रवार को विधान सभा सत्र समाप्त होने के बाद विधान सभा के अध्यक्ष ने आवास का निरीक्षण भी किया था। 

विज्ञापन
Bihar News : MLAs' residences allotted after Assembly session vidhan sabha
प्रेम कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज 220 नवनिर्वाचित विधायकों को आवास आवंटित कर दिया है। ये आवास विभिन्न ब्लॉक में विधायकों के क्षेत्र संख्या के अनुसार वीरचंद पटेल पथ में अवस्थित हैं। इससे संबंधित अधिसूचना आज जारी कर दी गयी है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Indigo Crisis : इंडिगो की उड़ान थमने से बिहार में कहां-क्या परेशानी, यह खबर पढ़कर ही यात्रा करें
विज्ञापन


शुक्रवार को बिहार विधान सभा सत्र समाप्त होते ही बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार नवनिर्मित विधायक आवास एवं विधान सभा अतिथिशाला का निरीक्षण किया था।नवनिर्मित विधायक आवास के निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ये आवास विधायकों के क्षेत्र संख्या के अनुसार विभिन्न ब्लॉक में व्यवस्थित किये गये हैं। वहां उपस्थित भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों ने धान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार को आवासों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आवासीय परिसर एवं आवासों का पूरी तरह से जायजा लिया। उन्होंने आवासों की संरचना एवं व्यवस्था देखकर संतुष्टि जतायी। उन्होंने कहा कि ये आवास पूरी तरह से सुसज्जित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निदेश दिया कि इस आवासीय परिसर में जो भी कार्य शेष रह गए हों उन्हें अतिशीघ्र पूरा कराएं एवं इनमें जो भी कमियां रह गयी हैं उन्हें तत्काल दुरूस्त कराएं। उन्होंने बिहार विधान सभा के प्रभारी सचिव को निदेश दिया कि नवनिर्वाचित सदस्यों को अतिशीघ्र आवास आवंटित करने की अग्रेतर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed