फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: MLA Ritlal Yadav shifted from Beur to Bhagalpur Central Jail

Bihar: विधायक रीतलाल यादव को बेऊर से भागलपुर सेंट्रल जेल किया गया शिफ्ट, रंगदारी मांगने के आरोप में हैं बंद

Thu, 01 May 2025 02:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 May 2025 02:55 PM IST
सार

Bihar: सुरक्षा कारणों से या प्रशासनिक निर्णय के तहत विधायक रीतलाल यादव को बेऊर जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बाहुबली छवि वाले विधायक रीतलाल यादव पर एक बिल्डर से रंगदारी मांगने का आरोप है। इस मामले में पटना पुलिस ने उनके आवास पर छापेमारी की थी।

विज्ञापन
Bihar News: MLA Ritlal Yadav shifted from Beur to Bhagalpur Central Jail
विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दानापुर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रीतलाल यादव को पटना के बेऊर जेल से हटाकर भागलपुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। बाहुबली छवि वाले विधायक रीतलाल यादव पर एक बिल्डर से रंगदारी मांगने का आरोप है। इस मामले में पटना पुलिस ने उनके आवास पर छापेमारी की थी।

विज्ञापन


इस दौरान कई अहम दस्तावेजों के साथ लाखों रुपये नकद भी बरामद किए गए थे। कार्रवाई के दौरान पटना जिला पुलिस की एक हजार से अधिक की फोर्स, एसटीएफ और राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम भी शामिल थी। छापेमारी रीतलाल यादव के आवास समेत कई ठिकानों पर की गई, जिससे इलाका छावनी में तब्दील हो गया था।
विज्ञापन


पढ़ें: बरात में आए किशोर की हत्या, रेलवे लाइन किनारे खेत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के दबाव के बाद राजद विधायक रीतलाल यादव, उनके भाई टिंकू और साला पिंकू समेत कई लोगों ने दानापुर अनुमंडल न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए पटना के बेऊर जेल में रखा था। अब सुरक्षा कारणों से या प्रशासनिक निर्णय के तहत उन्हें बेऊर जेल से भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed