फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Jainendra Jyoti death anniversary blood donation Maa Blood Center patna bihar

Bihar: जैनेंद्र ज्योति की पुण्यतिथि पर 46 लोगों ने रक्तदान से दी श्रद्धांजलि, चश्मा बैंक की हुई शुरुआत

Mon, 22 Sep 2025 10:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 22 Sep 2025 10:32 PM IST
सार

Bihar : स्व. जैनेंद्र ज्योति ने 29 साल की उम्र में नियमों को दरकिनार कर 49 बार रक्तदान कर ऐसी परंपरा बनाई कि श्राद्ध और फिर हर पुण्यतिथि पर रक्तदान से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Jainendra Jyoti death anniversary blood donation Maa Blood Center patna bihar
रक्त्वीरों को सम्मानित करते बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 “आदि शंकराचार्य, स्वामी विवेकानंद जैसी विभूतियों को ईश्वर ने बहुत समय के लिए इस दुनिया में नहीं भेजा था। उन्होंने कम उम्र में ही ऐसी बड़ी लकीर खींची की सदियों तक उनकी पहचान कायम है। स्व. जैनेंद्र ज्योति ने 29 साल की उम्र में नियमों को दरकिनार कर 49 बार रक्तदान कर ऐसी परंपरा बनाई कि श्राद्ध और फिर हर पुण्यतिथि पर रक्तदान से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कहने का मतलब है कि उम्र लंबी नहीं भी मिले, फिर भी कुछ लोग खुद को बड़ा बनाकर दुनिया से चले जाते हैं। हमें इन बातों से सीख लेनी चाहिए”- बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन ने सोमवार को स्व. जैनेंद्र ज्योति की पांचवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर के साथ आयोजित ‘रक्तदान परिचर्चा’ में यह बातें कहीं।

विज्ञापन

 

Bihar News : Jainendra Jyoti death anniversary blood donation Maa Blood Center patna bihar
चश्मा बैंक का उद्घाटन करते बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन। - फोटो : अमर उजाला

मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से संचालित मां ब्लड सेंटर में आयोजित शिविर में 46 लोगों ने रक्तदान से रक्तवीर समाजसेवी-पत्रकार स्व. जैनेंद्र ज्योति को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बिहार के पहले ‘चश्मा बैंक’ का उद्घाटन करते हुए धार्मिक न्यास बोर्ड ने 11 हजार रुपए का दान दिया और कहा कि गरीबों का मुफ्त नेत्र जांच कराते हुए नए लेंस के साथ चश्मा वितरण में आर्थिक सहयोग की जरूरत होगी तो वह हमेशा इसके लिए तत्पर रहेंगे। रक्तदान शिविर के बाद राज्यभर से आए दर्जनों सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (SDP) रक्तवीरों का सम्मान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Jainendra Jyoti death anniversary blood donation Maa Blood Center patna bihar
स्वास्थ्य कार्ड जारी करते बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन। - फोटो : अमर उजाला

मां वैष्णो देवी सेवा समिति की ओर से उपस्थिति नंद किशोर अग्रवाल और जगजीवन सिंह ने संस्था के साथ स्व. जैनेंद्र ज्योति के जुड़ाव और मां ब्लड सेंटर की रूपरेखा में उनके योगदान को याद किया। संस्था के मुकेश हिसारिया और मनीष बनेटिया ने बताया कि 1304 दिनों में यहां 16126 डोनेशन हुआ और 20640 यूनिट की सेवा समाज को दी गई। आयोजन में संजय तोतला, अरविंद साहू, स्मिता वर्षा झा और अनंत अग्रवाल के साथ जैनेंद्र ज्योति मेमोरियल फाउंडेशन के जीवन ज्योति ने सक्रिय भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed