फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Information about bomb found at Patna Junction created sensation platform number eight was sealed

Bihar News: पटना जंक्शन पर बम मिलने की सूचना से मची सनसनी! प्लेटफॉर्म नंबर आठ को किया गया सील

Thu, 02 Jan 2025 09:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Jan 2025 09:39 PM IST
सार

पटना जंक्शन पर गुरुवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसी ने कॉल कर पटना जंक्शन पर बम होने की सूचना दी। उसके बाद तमाम अधिकारी एक्टिव मोड में आ गए। आनन-फानन में जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म पर डॉग स्क्वॉयड की मदद से जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
Bihar News Information about bomb found at Patna Junction created sensation platform number eight was sealed
डॉग स्क्वॉयड की मदद से जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी पटना जंक्शन पर बम मिलने की सूचना से सनसनी मच गई। प्लेटफॉर्म संख्या 8 पर बम होने की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी के साथ-साथ बम स्क्वॉड की टीम स्टेशन पर पहुँच गई और एक सिरे से पूरे पलटफॉर्म की जांच की। पुलिस की टीम प्लेट फॉर्म पर पहुंचते ही सबसे पहले प्लेटफॉर्म संख्या आठ को सील कर दिया। बम स्क्वॉड की टीम के साथ पटना पुलिस के अधिकारी और जीआरपी पूरे प्लेटफॉर्म जांच की।

विज्ञापन

विज्ञापन

बम की सूचना अफवाह निकली 
इस संबंध में में लॉ एंड ऑर्डर कोतवाली डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक सूचना जीआरपी थाना को मिली थी कि प्लेटफार्म नंबर 8 पर खड़े इंजन के नीचे बम रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पूर्वी एसपी, कोतवाली डीएसपी, आरपीएफ, जीआरपी थानेदार और बम स्क्वॉड की टीम घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले  प्लेटफार्म संख्या 8 को खाली करवाया गया। फिर तुरंत हर स्तर से जांच शुरू हो गई। जांच के दौरान बम की शक्ल में बच्चों के खेलने वाला गेंद बरामद हुआ। ऐसे लगता है कि किसी शरारती बच्चे ने गेंद को रस्सी से लपेटकर इंजन के नीचे फेंक दिया था। हालांकि इससे पहले भी कई बार जंक्शन को बम से उड़ाने और जंक्शन पर बम होने की अफवाहें उडाई गयीं, लेकिन इस तरह की सूचना हमेशा गलत साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक लोग रहे परेशान 
 प्लेटफॉर्म पर बम होने की सूचना से न सिर्फ पुलिस प्रशासन में बल्कि प्लेटफॉर्म और पटना जंक्शन के पास जमा हुए यात्रियों में भय की स्थिति बन गई थी। प्लेटफॉर्म और जंक्शन पर अचानक भरी संख्या में पुलिस्ब्म और बम निरोधी दस्ता को देखकर यात्री भी अचंभित हो रहे थे। पूछने पर पता चला कि किसी ने फोनकर प्लेटफॉर्म संख्या 8 पर बम होने की सूचना दी है, तो यह सुनकर यात्री जंक्शन और प्लेटफॉर्म से अपना-अपना सामान लेकर बाहर की ओर भागने लगे। प्लेटफॉर्म पर लगभग एक घंटे तक जांच पड़ताल चली और तब जाकर जांच टीम और यात्रियों ने राहत की सांस ली।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed