फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Homeguard jawan who came to Nalanda for election duty died

Bihar News: चुनावी ड्यूटी के लिए नालंदा आए होमगार्ड जवान की मौत, लू लगने से मौत की जताई जा रही आशंका

Thu, 30 May 2024 02:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 May 2024 02:55 PM IST
सार

Bihar News: नालंदा में भी हीटवेव का असर दिखने लगा है। गुरुवार को चुनावी ड्यूटी के लिए नालंदा आए एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि लू लगने से सिवान जिला के नौतन थाना में पदस्थापित 54 वर्षीय रमेश प्रसाद की मौत हुई है।

विज्ञापन
Bihar News: Homeguard jawan who came to Nalanda for election duty died
नालंदा आए होमगार्ड जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिवान जिला के बेन निवासी सुरेंद्र प्रसाद के (54) वर्षीय पुत्र रमेश प्रसाद सातवें चरण के चुनाव को संपन्न करने के लिए 26 मई की शाम नालंदा आए थे। रमेश प्रसाद दीपनगर थाना क्षेत्र स्तिथ जेपी ग्रुप ऑफ एजुकेशन कॉलेज में ठहरे हुए थे। गुरुवार को उनके चुनावी ड्यूटी की कमान भी कट चुकी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रमेश प्रसाद कॉलेज कैंपस में ही घूम रहे थे। अचानक गश्त खाकर वह गिर पड़े, उन्हें इलाज के लिए अन्य सहकर्मियों के द्वारा बिहार शरीफ सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बिहार थाना अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बुधवार को भी हीटवेव के कारण चार पुलिस कर्मी की तबीयत बिगड़ गई थी। इनमें तीन पुलिस बल चुनावी ड्यूटी में नालंदा आए हुए हैं। इनमें जहानाबाद की प्रियंका कुमारी, रोहतास की अमीषा कुमारी आरा के जनार्दन प्रसाद एवं ट्रैफिक हवलदार बृजेश कृष्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed