Bihar News : पीएम आवास योजना से 75295 को मिली पहली किस्त: किन्हें, क्यों और कैसे मिली कितनी राशि?
PM awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किस्त में दी जाती है, जिसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा दी जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानिए, अब तक की स्थिति
- 7 लाख 24 हजार 230 परिवारों को आवास स्वीकृति।
- 6 लाख 30 हजार 49 लाभार्थियों को पहली किस्त का भुगतान।
- 2 लाख 1 हजार 82 लाभार्थियों को दूसरी किस्त, और
- 1 लाख 21 हजार 539 लाभार्थियों को तीसरी किस्त दी गई है।
- 58,409 आवास पूर्ण हो चुके हैं।
आने वाले 100 दिनों में ऐसा होगा
इन लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किश्त के रूप में 80,000 रुपये की राशि दी जाएगी। साथ ही, मनरेगा के माध्यम से 90 दिनों के अकुशल मजदूरी के रूप में 22,050 रुपये और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक लाभार्थी को कुल 1,54,050 रुपये मिलेंगे। आज के कार्यक्रम में 75,000 लाभार्थियों को आगामी 100 दिनों में कुल 1,155.375 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। इस प्रकार, कुल 7,90,648 लाभार्थियों को आवास निर्माण, शौचालय निर्माण और मनरेगा अकुशल मजदूरी सहित कुल 12,179.93 करोड़ रुपये मिलेंगे।