फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Fierce fighting and stone pelting between two groups in Patna; Mother died on spot, son injured

Bihar News: पटना में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव; मां की मौके पर ही मौत, बेटा घायल

Fri, 06 Sep 2024 01:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 06 Sep 2024 01:49 PM IST
सार

Patna News: पटना के एक गांव में पानी गिरने के विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Fierce fighting and stone pelting between two groups in Patna; Mother died on spot, son injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट और पथराव में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया। यह घटना धनरुआ थानाक्षेत्र के छोटकी मटिया पर गांव की है। जहां नाली में पानी गिरने की बात को लेकर चंदन प्रसाद और छोटन प्रसाद के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट और पथराव शुरू हो गया। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों पड़ोसी हैं। पथराव की घटना में देव कुवर देवी को गहरी चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि उनका बेटा छोटन प्रसाद पत्थर लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना धनरुआ थाने को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही धनरुआ थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से दो महिलाओं को हिरासत में लिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतका देव कुवर देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल छोटन प्रसाद को इलाज के लिए नजदीक के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि गांव के चंदन प्रसाद और छोटन प्रसाद के बीच नाली में पानी गिरने को लेकर कई दिनों से विवाद चल आ रहा है। इसी बीच शुक्रवार को दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों के बीच पथराव शुरू हो गया। घटना के बाद छोटन प्रसाद ने आरोप लगाया कि चंदन प्रसाद द्वारा अपने गुंडो को बुलाकर गोली चलाई गई है। जबकि पुलिस ने गोली चलाई जाने की बात की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा कि पथराव में छोटन प्रसाद की मां देव कुवर देवी (65) को पत्थर लगा और वह वहीं पर गिर पड़ीं। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चंदन प्रसाद अपने आदमियों के साथ गांव से फरार हो गया। सूचना मिलते ही धनरुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार हुए चंदन प्रसाद और उसके आदमियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed