{"_id":"674deb802aabbfe0fc0e1de0","slug":"bihar-news-elderly-man-shot-dead-in-land-dispute-in-nalanda-accused-absconding-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालंदा में जमीन विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालंदा में जमीन विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
Mon, 02 Dec 2024 10:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:46 PM IST
सार
बिहार के नालंदा जिले में जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दिया गया। हत्या कर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा जिले में अस्थावां थाना क्षेत्र के संदा पुल के समीप सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अस्थावां थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी स्वर्गीय सरयुग पासवान के (60) वर्षीय पुत्र इंदल पासवान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मृतक के पुत्र रंजीत पासवान ने बताया कि वे अपने पिता के साथ बिहार शरीफ से दवा लेकर गांव लौट रहे थे। इसी बीच पूर्व से घात लगाए दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके पिता को गोली मार दी। शोर मचाने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल इंदल पासवान को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जमीन विवाद है कारण
रंजीत पासवान ने आरोप लगाया है कि तीन दिन पहले गांव में जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हुई थी। इस मामले में उन्होंने अस्थावां थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उनका मानना है कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके पिता की हत्या कर दी। उसने एक आरोपी को पहचान भी लिया है। अस्थावां थानाध्यक्ष लालमुनि ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन