Bihar Crime: पटना में अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भून डाला, एक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर
Bihar Crime: पटना में अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भून डाला। इस घटना में एक की मौके पर मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। इधर युवक की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से दिनदहाड़े भून डाला। इस घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स भेजा गया है।
घटना के बाद नाराज लोगों ने नौबतपुर पटना मसौढ़ी सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोग अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान चिंकू कुमार 24 वर्ष है, जबकि दूसरा घायल युवक पप्पू कुमार 32 वर्ष बताया गया है।
बताया जा रहा है कि चिंकू कुमार और पप्पू कुमार कोरावां गांव में एक जगह से लौट रहे थे। इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल पर दो अपराधी दोनों के नजदीक पहुंचे और कमर से पिस्तौल निकाल कर दनादन उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों से बचकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन अपराधियों ने दोनों को खदेड़कर गोलियों से भून डाला।
बताया जा रहा है कि चिंकू कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गए। जबकि पप्पू कुमार को एक गोली लगी और वह घायल हो गए। इस बीच मौके का फायदा उठाकर अपराधी हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी मौके पर पहुंचे। इस मामले को लेकर नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि मौके से पुलिस ने सात गोली के खोखे बरामद किए हैं। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जामकर जमकर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है।