फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar Land Minister sanjay saraogi targets tejashwi yadav hindu muslim

Bihar Politics: नीतीश सरकार के मंत्री बोले- तेजस्वी यादव फर्जी हिंदू, जरूरत पड़ने पर मंदिर गए, फिर टीका मिटाया

Sat, 24 May 2025 01:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 May 2025 01:30 PM IST
सार

Bihar News : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को फर्जी हिंदू करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह जरूरत पड़ने पर मंदिर जाते हैं और निकलते ही टीका मिटा देते हैं।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar Land Minister sanjay saraogi targets tejashwi yadav hindu muslim
मंत्री संजय सरावगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार को 15 साल तक लूटने वाले अब खुद को जनता का हितैषी बताने का ढोंग कर रहे हैं। एक जाति, एक परिवार की पार्टी चलाने वाले आज लोकतंत्र की बात कर रहे हैं, जबकि सच यह है कि उनके शासनकाल में व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर तक घर छोड़कर पलायन कर गए थे। बिहार की जनता आज भी वह दौर नहीं भूली है।

विज्ञापन

संजय सरावगी ने कहा कि विपक्ष के नेता खुद विधानसभा में नजर नहीं आते, लेकिन बयानबाज़ी में सबसे आगे रहते हैं। मिथिला क्षेत्र में तेजस्वी यादव अहिल्या महोत्सव में शामिल हुए, जहां उन्होंने धार्मिक टीका-चंदन तो लगवाया लेकिन बाद में उसे मिटा दिया। यह उनकी दिखावटी आस्था को दर्शाता है। जरूरत पड़ने पर मंदिर जाते हैं और फिर बाहर निकलते ही टीका मिटा देते हैं। जनता अब इन फर्जी हिंदुओं को पहचान चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के जिन नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, जिनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक सजा सुना चुका है, वे आज फिर सत्ता में आने का सपना देख रहे हैं। “बिहार की जनता इन्हें पहले भी नकार चुकी है और आगे भी नकार देगी,” उन्होंने कहा।

विज्ञापन


पढ़ें: छेड़खानी के आरोप में दुकानदार की डंडे से पिटाई, वीडियो सामने आया, सात लोगों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

डेलिगेशन विवाद पर भी कसा तंज

जब मंत्री से डेलिगेशन भेजने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भारत सरकार का प्रतिनिधिमंडल माननीय सांसदों के नेतृत्व में विदेश गया है, जिसमें विपक्ष के नेताओं को भी शामिल किया गया था। लेकिन वहां भी आपसी खींचतान दिखी, कौन जाएगा, कौन नहीं। कांग्रेस ने चार नाम दिए थे लेकिन केवल एक को भेजा गया। इससे यह साफ है कि अब विपक्ष भी मोदी सरकार के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने की होड़ में है। इससे वैश्विक मंचों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीकार्यता और नेतृत्व की ताकत का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।"

‘मुख्यमंत्री बनने का ढोंग करने वाले भ्रम में न रहें’

मंत्री सरावगी ने इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई खुद को मुख्यमंत्री बताता है, तो कोई उपमुख्यमंत्री बनकर घूम रहा है। लेकिन बिहार की जनता पहले ही नीतीश कुमार को अपना मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री मान चुकी है। जनता सब देख रही है और ऐसे फर्जी दावों को स्वीकार नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed