फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar news bhabhua nda conference santosh singh rahul gandhi tejashwi yadav 2025 election

Bihar: 'राहुल गांधी संविधान सिर्फ दिखाने के लिए लेकर घूमते हैं, पढ़ना नहीं जानते', कैमूर में बोले संतोष सिंह

Tue, 16 Sep 2025 08:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 16 Sep 2025 08:10 PM IST
सार

भभुआ नगर पालिका मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान को सिर्फ दिखाने के लिए लेकर घूमते हैं और तेजस्वी लालू के शहजादे हैं।

विज्ञापन
bihar news bhabhua nda conference santosh singh rahul gandhi tejashwi yadav 2025 election
श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भभुआ नगर पालिका मैदान में मंगलवार को एनडीए की विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह उपस्थित रहे। सम्मेलन में मंत्री ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला और आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया। मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एक छोटा सा संविधान सिर्फ दिखाने के लिए लेकर घूमते हैं। मैं मंच से दावे के साथ कहता हूं कि राहुल बाबा को संविधान पढ़ना भी नहीं आता और उनको संविधान से कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन

संतोष सिंह ने तेजस्वी यादव पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी लालू जी के शहजादे हैं, जो अभी हाल ही में बिहार अधिकार यात्रा में निकले थे। उनका वोट अधिकार यात्रा का दौर खत्म हो गया है और अब उन्हें कोई अधिकार नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह इंडी गठबंधन लुटेरों का गिरोह है और बिहार के विकास से इनको कोई मतलब नहीं है। बिहार एनडीए सरकार में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि राहुल गांधी और तेजस्वी पुराने बिहार को वापस लाना चाहते हैं, जहां गुंडों का राज चलता था।

विज्ञापन

मंत्री ने बिहार में हुए विकास कार्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले लाइट अक्सर कटती थी, लेकिन अब एनडीए सरकार में 125 यूनिट बिजली लोगों को मुफ्त में मिल रही है। पहले खराब सड़कों की जगह अब चमकदार सड़कें हैं। पेंशनधारियों की पेंशन भी बढ़ाई गई है। संतोष सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव नकली संविधान लेकर घूम रहे हैं और अधिकार मांग रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता जाग चुकी है। उन्होंने कहा कि चाहे ये लोग कोई भी यात्रा निकालें, जनता इन्हें अधिकार नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढे़ं; लिंक फेल होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे लोग परेशान, अस्पताल में घंटों खड़े रहे मरीज

उन्होंने कहा कि पहलगांव हमले में हमारी बहनों का सुहाग उजाड़ने वाले आतंकियों ने कहा था कि मोदी से कह दो, देखते हैं वह क्या करता है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का संकल्प लिया और आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारवाया। मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार 2025 में बिहार की जनता फिर से एनडीए को वोट दे और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed