फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: An old man was shot dead in a land dispute in Nalanda

Nalanda: भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या, पट्टा पर जमीन लेकर कर रहे थे खेती; बदमाशों ने मारी ताबड़तोड़ तीन गोली

Thu, 30 May 2024 12:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 May 2024 12:08 PM IST
सार

Nalanda: नालंदा में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार की रात एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत हुड़ारी गांव का है। मृतक की पहचान हुड़ारी गांव निवासी स्वर्गीय छठु बिन्द के (60) वर्षीय पुत्र राम जी बिन्द के रूप में की गई है। पुलिस की मदद से परिजन शव के पोस्टमार्टम को लेकर गुरुवार की सुबह बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Bihar News: An old man was shot dead in a land dispute in Nalanda
भूमि विवाद में बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना के संबंध में मृतक के पुत्र बच्चन बिन्द ने बताया कि वे लोग पट्टा पर लेकर खेती करने का काम करते हैं। गांव के ही रज्जन से राजू ने पट्टा पर खेत लेकर उन लोगों को खेती करने के लिए दिया है। उक्त खेत पर गांव के अनिल महतो खेती करने का काम करते थे। इसी बात को लेकर अनिल महतो ने पूर्व में उन लोगों को धमकी भी दिया था। इसी बात को लेकर अनिल महतो ने राजू से दुश्मनी ना लेकर उन लोगों से विवाद ले लिया। जब उसके पिता बुधवार की रात खेत की तरफ फसल पटवन को जा रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर पीछे से ताबड़तोड़ पीठ में तीन गोली मार दी। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुन वे लोग खेत की ओर दौड़े, जहां देखा कि खून से लथपथ उसके पिता जमीन पर गिरे हुए हैं और उनकी मौत हो चुकी थी। पहले वे लोग तीन बीघा में खेती करने का काम कर रहे थे। इस बार पट्टा पर दो बीघा जमीन और लेकर खेती करने का काम कर रहे थे। हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि बुधवार की रात चिकसौरा थाना की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हुड़ारी में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना प्राप्त होने के उपरांत हिलसा डीएसपी, हिलसा इंस्पेक्टर, चिकसौरा थाना अध्यक्ष एवं करायपरसुराय थाना अध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। प्रथम दृष्टिया जांच में जमीनी विवाद में हत्या की बात सामने आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed