फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : All routes changed to Gandhi Maidan Rawan Dahan ravan news durga puja patna bihar

Rawan Dahan : कल पटना में होगा रावण वध, गांधी मैदान जाने के सभी मार्ग रहेंगे बंद; जानिए क्या बना है रूट प्लान

Wed, 01 Oct 2025 05:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 01 Oct 2025 05:24 PM IST
सार

Rawan Dahan : अगर आप गांधी मैदान की ओर जाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले इन बंद और आरक्षित मार्गों की जानकारी जरूर ले लें। दरअसल कल रावण वध होना है और इसके लिए गांधी मैदान जाने के मार्गों में बदलाव किये गए हैं। 
 

विज्ञापन
Bihar News : All routes changed to Gandhi Maidan Rawan Dahan ravan news durga puja patna bihar
रावण दहन - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पटना में कल यानी गुरुवार को गांधी मैदान में रावण बध होना है, जिसकी हर साल की तरह इस बार भी व्यापक तरीके से तैयारी की जा रही है। रावण दहन के  भव्य आयोजन को देखते हुए गांधी मैदान जाने वाली सड़कों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह प्लान सुबह 11 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन


यह रास्ते हो जाएंगे बंद 
 ट्रैफिक पुलिस ने गांधी मैदान के आसपास कई महत्वपूर्ण सड़कों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। अगर आप भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की ओर जाना चाहते हैं तो आप यह जान लें कि इस रास्ते पर भी हर एक तरह के वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। रामगुलाम चौक से पश्चिम की तरफ यानी आईएमए हॉल, होटल पनाश, ट्विन टावर, मौर्या होटल और गोविंद मित्रा रोड मोड़ से गांधी मैदान जाने वाले सभी मार्ग बंद रहेंगे। गोविंद मित्रा रोड मोड़ से पश्चिम (कारगिल चौक) की तरफ जाने वाले सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। आयुक्त कार्यालय के सामने (जेपी गंगा पथ पर गोलंबर) से गांधी मैदान की ओर और रामगुलाम चौक से जेपी गोलंबर की ओर जाने वाले सभी वाहनों पर भी मनाही की गई है। ठाकुरबाड़ी मोड़, बाकरगंज मोड़, आईएमए हॉल, होटल पनाश, ट्विन टावर और मौर्या होटल के सभी कटिंग से गांधी मैदान की ओर वाहन परिचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Voter List 2025: फाइनल वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, चुनाव आयोग अपलोड कर दी पूरी सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट और वैकल्पिक मार्ग
कुछ मार्ग केवल विशिष्ट व्यक्तियों या आकस्मिक सेवाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलंबर (गांधी मैदान) तक का मार्ग सभी तरह के वीआइपी लोगों के लिए खुले रहेंगे। जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का मार्ग केवल इमरजेंसी के लिए खोला गया है। इससे तारा हॉस्पिटल, पीएमसीएच या अन्य नजदीकी अस्पतालों तक पहुँचा जा सकता है, लेकिन सामान्य आवागमन की अनुमति नहीं है।

डायवर्जन और धीमे वाहनों के लिए रूट
जिन लोगों को गांधी मैदान के आस-पास से गुजरना है, उनके लिए ये डायवर्जन लागू किए गए हैं। डाकबंगला चौराहा से सभी वाहनों को न्यू डाकबंगला और भट्टाचार्या मोड़ से राजेंद्र पथ की ओर मोड़ दिया गया है। न्यू डाकबंगला से एसपी वर्मा रोड में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। बेली रोड से गांधी मैदान जाने वाले धीमे वाहन, जैसे रिक्शा, ठेला, टेंपो आदि को आयकर गोलंबर से दाहिने वीरचंद पटेल पथ में मोड़ दिया जाएगा। बुद्ध मार्ग में कोतवाली टी प्वाइंट से पुलिस लाइन तिराहा तक पूरब की ओर जाने वाले सभी मार्ग भी बंद रहेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: बेगूसराय में दुर्गा प्रतिमा बनी चर्चा का विषय, माता ने महिषासुर नहीं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप का किया वध


पार्किंग पर सख्त प्रतिबंध
गांधी मैदान के आसपास के कई मार्गों पर पार्किंग पूरी तरह से बंद रहेंगे। जेपी गोलंबर से डाकबंगला चौराहा तक और डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन गोलंबर तक सड़क किनारे पार्किंग, ठेला या खोमचा लगाने की मनाही की गई है। रामगुलाम चौक से पूरे एक्जीबिशन रोड और जिलाधिकारी आवास (चिल्ड्रेन पार्क) से पुलिस लाइन तिराहा तक पार्किंग पर सख्त पाबंदी रहेगी।

यहां खड़ी करें अपनी गाड़ी 
प्रशासन ने सीमित स्थानों पर ही पार्किंग की अनुमति दी है। लोग पार्किंग के लिए एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट परिसर, ज्ञान भवन, एसबीआई परिसर, हार्डिंग रोड से आर ब्लॉक चौराहा तक (केवल एक लेन में), जेपी गंगा पथ का एक फ्लैंक, मौर्यालोक और वीरचंद पटेल पथ की सर्विस लेन का उपयोग कर सकते हैं।

प्रशासन ने पटना की जनता से अपील करते हुए कहा है कि वे ट्रैफिक प्लान का पालन करें और रावण वध समारोह का आनंद लेने के लिए गांधी मैदान की ओर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाकर चलें ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed