फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: A student who went to take a dip in the Ganges with her family drowned.

Bihar News: परिवार के साथ गंगा स्नान करने गई छात्रा की डूबने से मौत, दूसरी बहन को स्थानीय लोगों ने बचाया

Sun, 26 Oct 2025 05:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 26 Oct 2025 05:29 PM IST
सार

Bihar News: घटना देखते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगो ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बहनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद नेहा की बहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

विज्ञापन
Bihar News: A student who went to take a dip in the Ganges with her family drowned.
बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत छठ पूजा की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रूपस गांव में गंगा नदी में परिवार के साथ स्नान करने गई एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसकी बहन को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया।

विज्ञापन


मृत बच्ची की पहचान नेहा कुमारी (18) के रूप में हुई है, वह नौवी कक्षा की छात्रा है। जो ग्वासा शेखपुरा की रहने वाली है। बताया जाता है कि नेहा छठ पर्व मनाने के लिए अपनी फुआ के घर रूपस गांव आई थी। रविवार सुबह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान तेज धारा के कारण नेहा और उसकी बहन दोनों बहने लगीं। दोनों को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन


पढे़ं; कल मधुबनी पहुंचेगा चुनावी रथ, दस विधानसभा वाले जिले में क्या हैं मुद्दे; कैसा चुनावी इतिहास?
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना देखते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगो ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बहनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद नेहा की बहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन नेहा गहरे पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की मदद से नेहा का शव बरामद कर लिया गया।


बच्ची के शव का पोस्टमार्टम बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

नालंदा में एक और घटना
नालंदा जिले के हरनौत निवासी 13 वर्षीय गोलू कुमार अपने ननिहाल अंदौली गांव आया हुआ था। रविवार को वह कुंहौरा रोड स्थित खंधा (छोटे तालाब) के पास नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सकसोहरा थाना पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed