फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar Elections: Amar Ujala Satta ka Sangram event will be held tomorrow in Madhubani detailing in hindi

Satta Ka Sangram: आज मधुबनी पहुंचेगा चुनावी रथ, दस विधानसभा वाले जिले में क्या हैं मुद्दे; कैसा चुनावी इतिहास?

Mon, 27 Oct 2025 06:59 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 27 Oct 2025 06:59 AM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज सोमवार को मधुबनी पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।

विज्ञापन
Bihar Elections: Amar Ujala Satta ka Sangram event will be held tomorrow in Madhubani detailing in hindi
मधुबनी में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज 27 अक्तूबर 2025 दिन सोमवार की सुबह आठ बजे ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर मधुबनी में होगी। अमर उजाला पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे। उसके बाद दोपहर 12 बजे युवाओं से चर्चा की जाएगी। फिर शाम 4 बजे से कार्यक्रम में सभी पार्टी के नेता/प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधि/समर्थकों और आम लोगों से सवाल-जवाब किए जाएंगे। ऐसे में आइये जानते हैं मधुबनी का चुनावी इतिहास।

विज्ञापन


पढ़ें: AI के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को चेताया, रिपोर्ट के तीन घंटे के भीतर ऐसा करना होगा
विज्ञापन


मधुबनी जिला इस बार भी चुनावी हलचल का केंद्र बना हुआ है। जिले में कुल 10 विधानसभा सीटें हैं। मधुबनी में दो लोकसभा क्षेत्र आते हैं पहला मधुबनी और दूसरा झंझारपुर। इनमें मधुबनी लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभा सीटें (हरलाखी, बेनीपट्टी, बिस्फी, मधुबनी) मधुबनी जिले में हैं, जबकि केवटी और जाले सीटें दरभंगा जिले में आती हैं। 2020 के चुनाव में मधुबनी जिले की 10 विधानसभा सीटों में से 8 सीटें एनडीए के खाते में गई थीं, जबकि 2 सीटों पर महागठबंधन (राजद) ने जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 के चुनावी नतीजे 

क्रमांक विधानसभा सीट विजेता उम्मीदवार पार्टी पराजित उम्मीदवार पार्टी
1 मधुबनी समीर कुमार महासेठ राजद सुमन कुमार महासेठ वीआईपी
2 हरलाखी सुधांशु शेखर जेडीयू रामनरेश पांडे सीपीआई
3 बेनीपट्टी विनोद नारायण झा भाजपा भावना झा कांग्रेस
4 झंझारपुर नीतीश मिश्रा भाजपा रामनारायण यादव सीपीआई
5 राजनगर रामप्रीत पासवान भाजपा रामावतार पासवान राजद
6 फूलपरास शीला कुमारी जेडीयू कृपानाथ पाठक कांग्रेस
7 खजौली अरुण शंकर प्रसाद भाजपा सिताराम यादव राजद
8 बाबूबरही मीना कुमारी जेडीयू उमाकांत यादव राजद
9 लौकहा भारत भूषण मंडल राजद लक्ष्मेश्वर राय जेडीयू
10 बिस्फी हरीभूषण ठाकुर बचौल भाजपा फैयाज अहमद राजद

क्या हैं मुद्दे?
झंझारपुर और फुलपरास विधानसभा क्षेत्रों में रोजगार की स्थिति चिंताजनक है। युवा बेरोजगारी के कारण पलायन करने को मजबूर हैं। क्षेत्र में किसी भी प्रकार के उद्योग या स्वरोजगार के अवसर स्थापित नहीं किए गए हैं, जिससे युवा वर्ग का स्थायी विकास प्रभावित हो रहा है।

मधेपुर प्रखंड के कई हिस्सों में साल में लगभग छह महीने बाढ़ और छह महीने सुखाड़ की स्थिति बनी रहती है। इन क्षेत्रों में मुख्य परिवहन का साधन केवल नाव है। यहां तक कि सामाजिक आयोजनों, जैसे शादी में, दुल्हन और दूल्हा भी नाव से ही जाते हैं। फुलपरास विधानसभा क्षेत्र के मधेपुर प्रखंड की कोसी दियारा की सात पंचायतें द्वालख, बसीपट्टी, गढ़गांव, डारह, भरगामा, गढ़गांव और बकुआ चार महीने बारिश के दौरान अन्य क्षेत्रों से कट जाती हैं। विशेषकर बकुआ और गढ़गांव में चार-पहिया वाहन भी प्रवेश नहीं कर पाते। शिक्षा के क्षेत्र में भी स्थिति गंभीर है। फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में आज तक कोई डिग्री कॉलेज नहीं है, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूरस्थ क्षेत्रों का रुख करना पड़ता है।

स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता भी असंतोषजनक है। फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल, पीएचसी फुलपरास, घोघरडीहा और मधेपुर पीएचसी में चिकित्सक और जांच सुविधाओं की गंभीर कमी है, जिसके कारण स्थानीय लोग इलाज के लिए बाहरी शहरों में जाने को मजबूर हैं। आधारभूत संरचना की दृष्टि से फुलपरास और घोघरडीहा में लंबे समय से बस स्टैंड की मांग की जा रही है, लेकिन इसका निर्माण अभी तक नहीं हुआ है। घोघरडीहा–घोगेपुर रेल लाइन प्रस्तावित है, लेकिन यह भी अधूरी स्थिति में है।कृषि और प्राकृतिक आपदाओं के मामले में, कोसी नदी के लगातार बाढ़ आने से खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो जाती हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। वर्षभर बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति कृषि और जीवनयापन दोनों को प्रभावित करती है।

कितने मतदाता?
विधानसभा का नाम पुरुष मतदाता महिला मतदाता
झंझारपुर 1,73,348 1,59,369
हरलाखी 1,57,877 1,42,687
बेनीपट्टी 1,62,282 1,46,992
खजौली 1,66,839 1,51,548
बाबूबरही 1,72,189 1,55,793
बिस्फी 1,77,950 1,65,120
मधुबनी 1,89,051 1,72,228
राजनगर (SC) 1,80,380 1,64,538
फुलपरास 1,78,089 1,63,240
लौकहा 1,85,612 1,71,715


कहां होगी चर्चा
सुबह 8 बजे:
बाजार समिति के समीप 
दोपहर 12 बजे:
ललित नारायण कॉलेज के समीप 
शाम 4 बजे: 
ललित कर्पूरी स्टेडियम के बगल में विद्यापति टॉवर के समीप

विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed