{"_id":"66697aa387c465fb120dda61","slug":"bihar-newly-elected-mp-from-buxar-sudhakar-singh-says-new-government-will-be-formed-within-eight-to-12-months-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बक्सर से नवनिर्वाचित सांसद ने BJP को सुनाई खरी-खोटी; कहा- आठ से 12 महीने के भीतर बनेगी नई सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बक्सर से नवनिर्वाचित सांसद ने BJP को सुनाई खरी-खोटी; कहा- आठ से 12 महीने के भीतर बनेगी नई सरकार
Wed, 12 Jun 2024 04:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:08 PM IST
सार
Buxar News: सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि हमने तो देखा नहीं है, लेकिन सुनने में आया है कि महात्मा गांधी और बीआर अंबेडकर की मूर्तियां देश की संसद से बाहर कर दी गई हैं। अगर ऐसा हुआ तो याद रखिएगा कि यह देश लंबा संघर्ष देखेगा।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते सांसद सुधाकर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार की बक्सर लोकसभा सीट पर विजय पाने के बाद नवनिर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने खुले मंच से केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने बड़ा दिया। उन्होंने कहा कि यह एनडीए की ढीली-ढाली सरकार पांच साल तक चलने वाली नहीं है। आप लोग चौंकिएगा मत, आने वाले आठ से 12 महीने के भीतर एक नई सरकार बनेगी।
विज्ञापन
'इस सरकार को घुटने पर ला देंगे'
सांसद सुधाकर सिंह ने मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं दिल्ली में दो दिन रुका और इस दौरान दर्जनों मीडिया ने मेरा इंटरव्यू लिया। लेकिन किसी भी चैनल पर मेरी आवाज को दिखाया नहीं गया। आप लोग देखेंगे कि जब आगामी जुलाई में सदन चलेगा तो डंके की चोट पर मैं कह रहा हूं कि इस देश की सरकार को चंद दिनों में ही मेरे जैसे नौजवान सांसद जो इंडिया गठबंधन से जीत कर आए हैं, इस सरकार को घुटने पर ला देंगे।
विज्ञापन
'देश लंबा संघर्ष देखेगा'
सांसद सुधाकर सिंह ने यह भी कहा कि हमने तो देखा नहीं है, लेकिन सुनने में आया है कि महात्मा गांधी और बीआर अंबेडकर की मूर्तियां देश की संसद से बाहर कर दी गई हैं। यह मैं दिल्ली के सड़कों पर कई महत्वपूर्ण संसद सदस्यों के द्वारा सुना है। आने वाले इसी 18 तारीख को उम्मीद है कि जब हम लोग शपथ लेने जाएंगे तो इस बात की तहकीकात भी करेंगे। और अगर ऐसा हुआ तो याद रखिएगा कि यह देश लंबा संघर्ष देखेगा। देश के पूर्वज जिन्होंने इस देश के लिए नेतृत्व किया, अगर उनका अपमान हुआ होगा तो हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
'जनता ने इंडिया को जीत दिलाई'
बक्सर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से सांसद सुधाकर सिंह ने खुले मंच से जानकारी देते हुए बताया कि कैमूर जिले में एनडीए के दो मंत्री, दो भगोड़े विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह हमें हराने का काम किया था। एनडीए की सादाबाद क्षेत्र से पांच सीट गायब हो गईं। जनता ने इंडिया गठबंधन की सीट को जीत दिलाई।